Mon, 04 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

*अगर अब भी चुप रहें तो नहीं बचेगा संविधान: राजेश राम*

*संविधान रहेगा तो ही देश में सभी के हक रहेंगे सुरक्षित: राजेश राम*

*संविधान सुरक्षा को कांग्रेस लगातार करेगी संघर्ष : राजेश राम*

*कांग्रेस की संविधान बचाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब*

*पटना. मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 (सोनू) :  बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आज प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम से राजापुर पुल होते हुए डॉ राजेंद्र प्रसाद समाधि स्थल तक दो किलोमीटर लंबे तिंरगे के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस नेताओं के साथ संविधान बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। तीन किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का नेतृत्व बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने किया। 


प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अब हम संविधान सुरक्षा के लिए आवाज नहीं उठाएंगे तो संविधान नहीं बचेगा। इसलिए हमें चुप नहीं रहना है और इस निरंकुश शासन के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करना है। संविधान की सुरक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता से लेकर कार्यकर्ता तक दृढ़ संकल्पित रहें और हर तरीके के बलिदान को तैयार रहें। हमने देश की निरंकुश सरकार को बता दिया है कि संविधान के मूल आत्मा को बदलने के उनके प्रयास को हम सफल नहीं होने देंगे। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेता है और यह सुनिश्चित करता है कि संविधान की रक्षा के लिए वो संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा। देश में दबे कुचले और वंचित समुदाय को संविधान ने बल दिया और मजबूती देकर उन्हें मुख्यधारा में शामिल कराया लेकिन आज संविधान को वर्तमान सरकार लगातार कमजोर कर रही है ताकि वंचितों के हक की आवाज और प्रयास इस देश के विकास में शामिल ना हो। हम इसके खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे और संविधान सुरक्षा के लिए लगातार सड़कों से लेकर सदनों तक आवाज बुलंद रखेंगे।साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश पर विपत्ति आई है तो कांग्रेस ने सरकार का समर्थन किया और कहा कि आपके आतंकवाद के खात्मे के प्रत्येक कदम में साथ निभाएंगे लेकिन वर्तमान सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी सर्वदलीय बैठक छोड़कर बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। संविधान पर आएं संकट को हमारे नेता राहुल गांधी ने बहुत पहले भांप लिया है इसलिए हम आम आदमी को जागृत करने को आज सड़कों पर हैं और लगातार देश भर में हमारे नेता लोगों को आगाह कर रहे हैं। हमारी यह पदयात्रा केंद्र की मोदी सरकार को बिहार से दी गई सांकेतिक चेतावनी है।

बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव ने कहा कि संविधान ने देश में सभी को समान अधिकार दिया है और लोकतंत्र में बराबरी का संदेश बेहद जरूरी होता है लेकिन आज वर्तमान सरकार संविधान की आत्मा पर लगातार हमलावर है और यह साफ इशारा करता है कि हमारे देश की समानता, एकता और अखंडता को खत्म करने का प्रयास वर्तमान सरकार द्वारा किया जा रहा है।

बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि संविधान ने आम लोगों को शक्तियां प्रदान की है और इन शक्तियों से उनके हक की रक्षा सुनिश्चित होती है। लेकिन जब संविधान में प्रदत्त शक्तियों को कमजोर किया जाएगा तो देश में अस्थिरता आएगी और लोग अपने वाजिब हक से वंचित रह जाएंगे।

संविधान बचाओ पैदल यात्रा में शामिल बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि संविधान की रक्षा को आम जनता को जागरूक करना बेहद जरूरी है क्योंकि वर्तमान सरकार ने लगातार संवैधानिक मूल्यों की हत्या करने का प्रयास किया और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है।

संविधान बचाओ पैदल यात्रा में दो किलोमीटर तिरंगे को लेकर कांग्रेस जन सदाकत आश्रम से निकले और इस दौरान तीन किलोमीटर लंबी यह पैदल यात्रा राजापुर पुल होते हुए बांस घाट स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद समाधि स्थल पर खत्म हुई। इस प्रचंड गर्मी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के संविधान के प्रति नीतियों के विरोध में गगनभेदी नारे लगा रहे थे और संविधान सुरक्षा को कांग्रेस के जिम्मेदारियों की बात दोहरा रहे थे।

संविधान बचाओ पैदल यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, प्रभारी सचिव देवेन्द्र यादव, शाहनवाज आलम, चंदन यादव, तौकीर आलम, कौकब कादरी, मोतिलाल शर्मा, कृपानाथ पाठक, अफाक आलम,  अवधेश कुमार सिंह,  नरेन्द्र कुमार ,डा0 समीर कुमार सिंह, प्रेमचन्द्र मिश्रा, जाहिदुर रहमान, प्रतिमा कुमारी दास, छत्रपति यादव, विजेन्द्र चौधरी, विश्वनाथ राम, इजहारूल हुसैन, जमाल अहमद भल्लू,  राजेश राठौड, प्रवीण सिंह कुशवाहा, अजय चौधरी, कपिलदेव प्रसाद यादव , ब्रजेश पाण्डेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मंजीत आनन्द साहू, सौरभ सिन्हा, सरवत जहां फातमा, डा0 संजय यादव, मुन्ना शाही, अमिता भूषण,  बंटी  चौधरी, भावना झा, निर्मल वर्मा, विनय वर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार,  रामायण प्रसाद यादव, चन्द्र प्रकाश सिंह, राजेश कुमार सिन्हा,   तारानंद सदा,  , डा0 अजय कुमार सिंह, उमैर खान, जयशंकर प्रसाद उर्फ सूरज यादव, ज्ञान रंजन, शशि रंजन, राजीव मेहता, कुमार आशीष,सत्येंद्र कुमार सिंह , केशर कुमार सिंह, आशुतोष शर्मा, अनुराग चन्दन, नागेन्द्र कुमार विकल, शकीलुर रहमान, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, रौशन कुमार सिंह, संजय पाण्डेय,उदय शंकर पटेल, कैलाश पाल, अरविन्द लाल रजक, शिशिर कौन्डिल्य, राज कुमार शर्मा, निधि पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, उमेश कुमार राम, आदित्य पासवान, रीता सिंह, कुन्दन गुप्ता, सुधीर शर्मा, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, सुधा मिश्रा, रवि गोल्डेन,रूपम यादव, रणजीत यादव, प्रदुमन यादव, दीपक पटेल, आलोक हर्ष, ललन यादव, अखिलेश्वर सिंह, निरंजन कुमार, राजनन्दन कुमार, मृणालय अनामय, वैद्यनाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद, वसी अख्तर, संतोष श्रीवास्तव, शरीफ रंगरेज , विशाल झा, राजेश मिश्रा, उर्मिला सिंह नीलू, मो0 कामरान, मो0 शाहनवाज, राजनारायण गुप्ता, रामकलेवर सिंह, मिथिलेश शर्मा मधुकर, नीतू सिंह निषाद, शंकर स्वरूप, राजेन्द्र चौधरी,,सुदय शर्मा, परवेज अहमद, किशोर कुमार सहित जिलाध्यक्षों एवं हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस


55

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 156110