Sat, 20 Jun 2026

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए: शिवसेना समाजवादी

राजेश रिंकू की अध्यक्षता में शहीद हुए हिन्दुओं को दी श्रद्धांजलि । 

जालंधर आज तिथि 28 अप्रैल: अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए ताकि दर्शनों को जाने वाले हिन्दुओं की सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके। उक्त मांग रखते हुए शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिसके चलते भारत को इतने बड़े नरसंहार का संताप झेलना पड़ा है। 
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज व चेयरमैन हनी भारद्वाज के दिशा-निर्देशों पर बस्ती बावा खेल स्थित पार्टी कार्यालय में हुई मीटिंग के दौरान पहलगाम के शहीद हुए हिन्दुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके राजेश रिंकू ने कहा कि जम्म-कश्मीर में शांति बहाल करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर सरकार की सुरक्षा में चूक के चलते यह खमियाजा भुगतना पड़ा है। 
उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा हिन्दुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, इसलिए यात्रा में जाने वाले हिन्दुओं की सुरक्षा को यकीनी बनाना केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाना समय की जरूरत है, इसलिए केन्द्र सरकार को इसपर तुरंत प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने चाहिए। 
इस मौके जिला सचिव सुलेख कालिया, शहरी सचिव मनीष कुमार, पंजाब सचिव सोमराज राजू, वार्ड 59 के वाइस प्रधान गुलजार गिल, शहरी उप-प्रधान दलजीत सिंह पिंकी, सौरव कुमार, साबी कुमार आदि उपस्थित रहे। शिवसेना नेताओं ने कहा कि पाकिस्तान को अपने किए की सजा मिलकर रहेगी।
 


490

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167898