Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर भाजपा शहरी द्वारा पहलगांव में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के खिलाफ़ मंडल स्तर पर किया रोष प्रदर्शन

*आतंकवाद का कोई धर्म नहीं, इन्हें मिटाने के लिए कड़ी कार्यवाही हो--सुशील शर्मा*

*पूरा भारत एकजुट होकर देश का माहौल ख़राब करने वाली ताकतों के खिलाफ खड़ा --केडी भंडारी*


जालंधर आज तिथि 23 अप्रैल (सोनू) :भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा के सभी मंडलों द्वारा शहर के प्रमुख चौकों पर जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकियों द्वारा निर्दोष 28 पर्यटकों की जानलेवा हमले के विरोध में रोष स्वरूप धरना प्रदर्शन किया गया।सभी प्रमुख चोराहों पर कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।ज़िला भाजपा ने कड़े संज्ञान में इस घटना की निंदा की और इसमें शामिल दहशत गर्दों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, पूर्व भाजपा जिला देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी आदि उपस्थित हुए।इस मौके सुशील शर्मा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर मृतकों को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि ऐसे दहशत गर्द लोग हमारे देश का आपसी सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने कहा कि ऐसी घटना करने वाले किसी जाति धर्म के नहीं होते, इन लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए चाहे वह किसी भी धर्म के क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि आतंकवादी तो आतंकवादी होता है, उसका कोई जात या धर्म नहीं होता।इस मौके केडी भंडारी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े है।उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला न केवल निर्दोष पर्यटकों पर हमला है, बल्कि यह इंसानियत पर भी हमला है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि केंद्र सरकार उन लोगों को नहीं छोड़ेगी जो हमले में शामिल हैं या हमलावरों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में बेकसूर लोगों की हत्या की निंदा की और कहा कि पूरा भारत एकजुट होकर देश का माहौल ख़राब करने वाली ताकतों के खिलाफ खड़ा है।इस मौके पर भाजपा जिला सचिव अमित भाटिया,शाम शर्मा,पंकज जुल्का,अजमेर सिंह बादल, किशन लाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार,महामंत्री राम लुभाया, गौरव मेहता,शालू,वरिंदर बिट्टा ,देश बंधु भंडारी ,दिनेश डेविड,अशोक प्रधान,मोहन सिंह ,रजिंदर गोसाईं,हरप्रीत सिंह बेदी,अशोक नाहर,पवन कुमार,डॉ विनीत शर्मा,भूपिंदर कालिया,राज कुमार ,नरेश सूरी ,सोनू दीनकर,निम्मा ,मनीष अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष चन्दन राखेजा,मुनीश नड्डा,गुरमीत सिंह,सचिन शर्मा,जे.पी. पांडेय,रमेश वर्मा,शशि शुक्ला,पवन कुमार,परमजीत कुमार,मंजीत मीता,मोहित शर्मा,गीता रानी,
जे.एस. राणा,रजत शर्मा,रघुवीर सिंह,समीर शर्मा,गुरविंदर मुल्तानी,मंडल अध्यक्ष जॉर्ज सागर, मंडल महामंत्री नरेश वालिया,हरविंदर सिंह पप्पू ,अजय पीवाल,लव पीवाल, करंन जरियाल,अमर सिंह सैनी,लोकेश वालिया,हितिन कठेरू, जसवीर जस्सल,गुरमेज सोफी पिंड, कुश पीवाल,जतिन राज चौहान,मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विक्की, श्याम शर्मा, मोहित भारद्वाज, साहिल भल्ला, किशन लाल शर्मा, दविंदर सिंह साबी, राजेश नौना,भारत महेंद्रू, सुमित गौतम, राजेश शास्त्री, जोगिंदर, पुष्पिंदर, महिंद्र पाल, दीपू दुग्गल,मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल,दिनेश खन्ना, अनुज शारदा, सतीश कपूर, हेमंत खन्ना, शुभम शर्मा,  ब्रिज मोहन गुप्ता, संजीव कम्बोज, मख्खन सिंह, विजय चड्डा, ए आर भंडारी, सन्नी शर्मा, राहुल ग्रोवर, रिंकू मोदी, ज्योति सरीन, शुभम बतरा, राजेश शर्मा, प्रदीप शर्मा,  गोपाल कम्बोज, नरिंदर संजू, विधासागर, अश्विनी खन्ना और सैंकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233866

Share this Post