Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के साथ आईटी सेल के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक संपन्न*

*पटना. मंगलवार, 22 अप्रैल, (सोनू) : बिहार कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के आईटी सेल के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की अहम बैठक संपन्न हुई।

     प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहें और उन्होंने आईटी सेल के जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके ऊपर पार्टी की नीतियों और कार्यों  को जनता के बीच पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी के निर्वहन में प्रदेश कांग्रेस आपकी हर संभव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों और उनकी अपेक्षाओं को बिहार कांग्रेस का आईटी सेल आवाज देने का काम करेगा।

       प्रदेश कांग्रेस के आईटी सेल के चेयरमैन सौरभ सिंहा ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद किया और कहा कि पार्टी के सभी प्रमुख कार्यक्रमों, नीतियों और गतिविधियों को जनता के बीच मजबूती से रखने के लिए आप पार्टी की रीढ़ हैं। आपको जनता और पार्टी के माध्यम संवाद स्थापित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है और उसका आप सभी उचित तरीके से अनुशासन के साथ वहन करेंगे।

     इस मौके पर आईटी सेल के प्रदेश सचिव रवि कुमार, पुष्पज कुमार सहित सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मौजूद रहें। 

राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233866

Share this Post