Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 20 अप्रैल को पहुंचेंगे बक्सर: राजेश कुमार

*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक राजेश कुमार ने किया कार्यक्रम स्थल का व्यक्तिगत निरीक्षण*

*पटना/बक्सर, शुक्रवार, 19 अप्रैल  अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जय बापू-जय भीम-जय संविधान कार्यक्रम को लेकर 20 अप्रैल को दलसागर खेल मैदान, बक्सर आयेंगे। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बक्सर कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विधायक राजेश राम ने आज बक्सर पहुंचकर दलसागर खेल मैदान और चुरामनपुर में बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। 

इस दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार वंचित, शोषित समाज के बेहतरी के लिए काम कर रही है और बिहार में पार्टी को प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर पर मजबूत करने का काम कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन बिहार में 20 अप्रैल को बक्सर और पटना में होने जा रहा है। ये बेहद ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और आने वाले समय में शाहाबाद और पटना से बिहार में संविधान के सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मजबूत संदेश देने का काम करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेसजन सहित क्षेत्रवासियों को इस कार्यक्रम में प्रेस के माध्यम से आमंत्रण भी दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के बक्सर आगमन को लेकर पर कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है, लोगों ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के साथ विधायक द्वय संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, विश्वनाथ राम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, अशोक गगन, सौरभ सिंहा, राजीव मेहता, मंजीत आनंद साहू सहित जिला कांग्रेस के अन्य नेतागण मौजूद रहें। 

राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस


53

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147438