Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

चाँद

 

चाँद भी कुछ थका-थका सा लगा कल रात,
जैसे किसी की याद में देर तक जागा हो।

बालकनी की सिल पे चुपचाप बैठा था,
ना उजाला ज़्यादा, ना ही अंधेरा पूरा।

मैंने पूछा—"क्या हुआ?"
तो उसने मुस्कुराके कहा,
कुछ भी नहीं… बस आज दिल थोड़ा भारी है।

मैंने चाय रख दी पास में, और कहा 
कभी-कभी बिना वजह भी टूट जाया करते हैं लोग

वो देखता रहा मुझे कुछ पल,  
फिर यूँ चमका, जैसे अंदर कोई दिया जला हो।

रात ढली, चाँद चला गया… मगर जाते-जाते,
मेरे चेहरे पे एक उम्मीद की किरन छोड़ गया।


*कंचन "श्रुता"*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219506

Share this Post