Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर गठित की सात सदस्यीय समिति |

 

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने दी जानकारी ।

*पटना, गुरुवार, 17 अप्रैल (सोनू) : बिहार कांग्रेस के द्वारा मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सकरा प्रखंड के रामपुर मनी पंचायत के रामपुर मनी गांव में भीषण आगजनी की घटना से हुए भारी जान माल की क्षति पर सात सदस्यीय समिति का गठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के द्वारा किया गया है।

इस बाबत जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देशानुसार मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के रामपुर मनी गांव में आगजनी की घटना की जांच हेतु सात सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है जिसमें वरिष्ठ नेता नागेंद्र कुमार विकल संयोजक बनाएं गए हैं और उमेश राम, अजय पासवान, पंकज पासवान, अरविंद लाल रजक, प्रद्युम्न कुमार यादव और साधना रजक को सदस्य बनाया गया है। समिति के द्वारा घटनास्थल पर जाकर जांच करके अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय में जमा करने का निर्देश मिला है। साथ ही पीड़ितों के लिए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने बेहतर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करने की बात भी कही है।


55

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147452