Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हंसराज हंस की पत्नी की आज अंतिम अरदास, CM Mann भी पहुंचे।

जालंधर : प्रसिद्ध सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर की अंतिम अरदास जालंधर के गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन में रखी गई। इस अवसर पर जहां पॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुईं, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

 

इसके अलावा भाजपा नेता श्वेता मलिक समेत कई अन्य राजनीतिक नेता भी पहुंचे और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। अंतिम अरदास के अवसर पर बिन्नू ढिल्लों, सतिंदर सत्ती, कौर बी सहित कई बॉलीवुड गायक श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

 

सभी ने परिवार के साथ दुख साझा किया। आपको बता दें कि, गत 2 अप्रैल को सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेश्मा जालंधर के अस्पाल में निधन होगया, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

 

ये भी बता दें कि हंस राज हंस की पत्नी रेश्मा (उम्र 60 साल) पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी और उनका इलाज टैगोर अस्पताल में चल रहा था। दिल की रोग होने के कारण उनके स्टंट भी पड़ा था। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सफीपुर में श्मशानघाट में किया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256499

Share this Post