Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भारतीय जनता पार्टी जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पंजाब कार्यकारिणी  सदस्य रमेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मनोरंजन कालिया जी के निवास पर पिछली अर्धरात्रि हुए ग्रेनेड हमले की घोर निंदा की ।

पजालंधर,8 अप्रैल (सोनू बाई) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पंजाब कार्यकारिणी  सदस्य रमेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मनोरंजन कालिया जी के निवास पर पिछली अर्धरात्रि हुए ग्रेनेड हमले की घोर निंदा की है। श्री मनोरंजन कालिया जी भारतीय जनता पार्टी जालंधर एवं पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं, तीन बार के विधायक और दो बार मंत्री रहे हैं, मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। ऐसा लगता है देशद्रोहियों की इच्छा श्री मनोरंजन कालिया जी के बेडरूम को उड़ाने की थी जो निशाना चूकने से ग्रेनेड आंगन में ही गिर कर फट गया। जहां ग्रेनेड गिरा वहां फर्श का पत्थर तोड़कर लगभग 4 इंच का गड्ढा बना पाया गया। दुखद है कि उनके घर से मात्र 125 कदम पर थाना है वहां रात्रि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को धमाके की आवाज तो सुनी लेकिन किया कुछ नहीं। दुखद है कि श्री मनोरंजन कालिया जी के सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे थाने में जाकर खुद बताया कि श्री मनोरंजन कालिया जी के घर पर ग्रेनेड से हमला हुआ है। इसी प्रकार पुलिस कमिश्नर जालंधर के निवास से घटना स्थल पर रात्रि के समय  गाड़ी में दो मिनट में पहुंचा जा सकता था परंतु कमिश्नर साहिबा 3 घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। कहा जाता है शहर वासियों सो जाओ पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है परंतु जहां उलट ही था शहर में बम फटा और पुलिस आराम से सो रही थी। भले ही पुलिस ने दावा किया है कि ग्रेनेड फेंकने वाले पकड़े गए हैं परंतु चिंता का विषय है कि महत्वपूर्ण विशिष्ट लोगों के पास सुरक्षा कर्मियों का अभाव है और पंजाबी का शब्द है  ऐवें ही आम आदमी पार्टी के कई लोगों के पास कई कई सुरक्षा  कर्मी हैं और शहर राम भरोसे। जब मनोरंजन कालिया जी जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेता के पास सुरक्षा कर्मियों का अभाव है तो ऐसे में शहर वासी कैसे अपने आप को आम आदमी पार्टी की सरकार के रहते हुए कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233858

Share this Post