Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*7 अप्रैल को तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी: राजेश कुमार*

*वक्फ संशोधन बिल पर जदयू के अकलियत समाज के नेताओं ने किया समर्पण: डॉ शकील अहमद खान*


*पटना. रविवार, 6 अप्रैल (सोनू वाई) : 7 अप्रैल को देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट से सीधे पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल होने के लिए बेगूसराय निकलेंगे और वहां कन्हैया कुमार के साथ पदयात्रा में शामिल होने के बाद पटना संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से दिल्ली में हुए गहन मंथन और सांगठनिक मजबूती के लिए  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में चर्चा करेंगे, जिसमें हर घर कांग्रेस का झंडा और पंचायतों में चौपाल लगाने के कार्यकम पर भी चर्चा करेंगे। ये बातें आज संवाददाता सम्मेलन में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कही।


संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने विस्तार से बताया कि पार्टी समाज के वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार देश के विपक्ष के नेता व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा कार्यक्रम और जनसंपर्क चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में लगातार तीसरे महीने भी राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बिहार कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि यह देश साझा संस्कृति का देश है, जिसकी रूह आपसी मोहब्बत में बसती है। भारत सरकार वक्फ बिल जैसे असंवैधानिक कानून लाती है, ताकि देश के धर्मनिरपेक्ष ताने- बाने को बिखेरा जा सके। लेकिन इस देश के सारे लोग अपने धर्म और जाति से ऊपर उठ कर इस तरह के सांप्रदायिक हथकंडे के खिलाफ खड़े हैं और कांग्रेस ने इस अकलियत समाज के गुस्से को राष्ट्रव्यापी आवाज दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पार्टी जनता दल यूनाइटेड में मची भगदड़ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के तथाकथित सेक्युलर दलों ने भाजपा का इस बिल पर समर्थन करके अकलियत समाज के साथ भद्दा मजाक किया है। कल जदयू प्रदेश कार्यालय में अकलियत समाज के नेताओं को जबरन बैठाकर संवाददाता सम्मेलन कराया गया लेकिन जब पत्रकार साथियों ने सवाल किया तो नेता मौन साधकर संवाददाता सम्मेलनकों छोड़कर चले गए जो यह बताने को काफी है कि भाजपा के इशारे पर किस तरीके से एनडीए बिहार के तीनों सहयोगी मौन साधे हुए हैं। अकलियत समाज कभी भी इस अन्याय में साथ देने वाले दलों को माफ नहीं करेगी।

संवाददाता सम्मेलन में बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, सह प्रभारी द्वय शाहनवाज आलम व सुशील पासी, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता आनंद माधव,सौरभ सिन्हा सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

*राजेश राठौड़*
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस
9430438222

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233858

Share this Post