Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

 *राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने जालंधर के ट्रीटमेंट प्लांटों का किया अचानक दौरा*

* डिप्टी कमिश्नर जालंधर को बताई कमियां 

- डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम कमिश्नर को दिए मौके का दौरा करने के निर्देश

- कहा, तीन दिन में सौंपी जाए स्टेटस रिपोर्ट

जालंधर, 30 मार्च (सोनू वाई) :पर्यावरणविद् और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने काला संघिया ड्रेन के पास बस्ती पीरदाद के 50 एम.एल.डी. और 15 एम.एल.डी. ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया।
इस मौके पर संत सीचेवाल ने बंद पड़े ट्रीटमेंट प्लाटों और टूटी पाइप के जरिए ड्रेन में डाले जा रहे गंदे पानी का कड़ा नोटिस लेते हुए इस लापरवाही के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई, साथ ही डिप्टी कमिश्नर जालंधर को फोन के जरिए सूचित करते हुए जिम्मेदार पक्षों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे जुड़े हर विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाए।
इस पर डिप्टी कमिश्नर जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कमिश्नर नगर निगम को मौके का दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कमिश्नर नगर निगम को तीन दिन के भीतर स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के भी कड़े निर्देश दिए।
इसके बाद संत सीचेवाल ने कई महीनों से चल रहे ड्रेन पक्का करने के काम का भी जायजा लिया। संत सीचेवाल ने कहा कि उन्हें उस समय निराशा हुई जब ट्रीटमेंट प्लांट को जाने वाले सीवर पाइपों को जानबूझ कर तोड़ दिया गया, जिस कारण सीवरेज का गंदा पानी लगातार नाले में गिर रहा है। संत सीचेवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्रेन के चल रहे काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि इसमें 100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा सके।
संत सीचेवल ने कहा कि वह लंबे समय से जनता के साथ मिलकर प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन जब वह संबंधित अधिकारियों की लापरवाही देखते है तो उनका मन आहत होता है।
उल्लेखनीय है कि काला संघिया ड्रेन जो बुलंदपुर गांव से शुरू होता है शहर से गुजरता हुआ मलसियां के पास चिट्टी वेई में गिरता है। यहां करोड़ों रुपये की लागत से जालंधर शहर के 14 किलोमीटर के क्षेत्र को पक्का करने का काम चल रहा है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post