Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पूर्व मंत्री शयामल नबी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

पटना. रविवार, 30 मार्च (सोनू वाई) : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमायल नबी साहब के निधन पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष  राजेश कुमार  ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा की शमायल नबी के निधन से पार्टी और समाज को भारी क्षति हुई है। उन्होंने उनके निधन पर परिजनों से मिलकर ढांढ़स बढ़ाया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार उनके पार्थिव शरीर का दर्शन करने भी पहुंचे।

दु:ख व्यक्त करने वालों में कांग्रेस विधानमंडल दल नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में पार्टी के नेता डॉ मदन मोहन झा, राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, एआईसीसी के पूर्व महासचिव व  सांसद तारिक अनवर, कांग्रेस मीडिया विभाग चेयरमैन राजेश राठौड़ मोतीलाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, अजय चौधरी, आनंद माधव, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, सौरभ सिंहा, शशि रंजन यादव, अरशद अब्बास आजाद, राजीव मेहता, मंजीत आनंद साहू  सहित अन्य नेतागण शामिल रहें।


राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस


149

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147475