Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*महिलाओं का हकमारी बंद करें मोदी सरकार, दें 33% आरक्षण: डॉ शरवत जहां फातिमा*

*महिला कांग्रेस ने 33% आरक्षण की मांग को लेकर किया राजभवन का घेराव*

*पटना. शनिवार, 29 मार्च (सोनू वाई) : राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग  बिहार कांग्रेस ने प्रैस जारी विज्ञप्ति में बताया कि बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के द्वारा आज 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की मांग को लेकर राजभवन का घेराव करने पहुंची।

घेराव का नेतृत्व प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ शरवत जहां फातिमा ने किया। घेराव करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस केंद्र की भाजपा सरकार से  महिलाओं के उचित प्रतिनिधित्व की मांग करती है।  केंद्र की भाजपा सरकार महिला विरोधी है और महिलाओं के 33% आरक्षण पर कुंडली मारकर बैठी है। इसपर अविलंब आरक्षण का प्रावधान करने की आवश्यकता है और महिलाओं को देश के सदन में उचित प्रतिनिधित्व करने की आवश्यकता है।

इस दौरान बड़ी संख्या में उनके साथ महिला कांग्रेस की नेत्री और कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 


70

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147475