Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने सदाकत आश्रम से की शुरुआत 

*प्रदेश मुख्यालय से कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने की हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की शुरुआत*

पटना. शनिवार, 29 मार्च, 2025 (सोनू वाई) : 

राजेश राठौड़ चेयरमैन, मीडिया विभाग बिहार कांग्रेस ने वताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय और गाड़ियों पर नए झंडे को लगाकर किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत के बाद कहा कि प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को घर घर पहुंचाने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड से लेकर पंचायत और जिलों में सभी कांग्रेसजन अपने घरों, दफ्तरों और गाड़ियों पर कांग्रेस का झंडा लगाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस समर्थकों तक पार्टी का झंडा लगाने का काम भी नेतागण करेंगे ताकि पूरे बिहार में कांग्रेस की विचारधारा और पूर्वजों की ऐतिहासिक विरासत पहुंच सकें। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने घर पर भी कांग्रेस का नया झंडा लगाया और अपनी गाड़ी पर भी नया झंडा लगाने का काम किया।

इस मौके पर प्रभारी सचिव सुशील पासी, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, मोतीलाल शर्मा, राजकुमार गुप्ता, नागेंद्र विकल, सत्येंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, अजय चौधरी, ज्ञान रंजन सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post