Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

 *पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार किए: मोहिंदर भगत*

स्कूल ऑफ एमिनेंस मकसूदां में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक में की शिरकत 

- स्कूल में 48 लाख रुपए की लागत से तैयार तीन साइंस लैब और 2 कमरों का उद्घाटन किया

-छात्रों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया

जालंधर, 29 मार्च (सोनू बाई) : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्कूल ऑफ एमिनेंस मकसूदां में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक में भाग लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार किए है, जिस कारण राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ा है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्कूल में 48 लाख रुपये की लागत से तैयार तीन साइंस लैब और 2 कमरों का भी उद्घाटन किया।
अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार अपने वादे के अनुसार सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रही है, जिसके कारण सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने से इन स्कूलों में दाखिले की संख्या में वृद्धि हुई है।
श्री भगत ने कहा कि जब से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनमें शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजना, स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना करना, छात्रों की सुविधा के लिए स्कूलों में आधुनिक उपकरण, उत्कृष्ट खेल के मैदान, विज्ञान प्रयोगशाला और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है।
कैबिनेट मंत्री ने अभिभावक-शिक्षक बैठक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह पहल जहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित हो रही है, वहीं सरकारी स्कूलों के सुधार में भी अहम भूमिका निभा रही है।उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर उनके बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभा सकते है और अपने फीडबैक के माध्यम से सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने में भी योगदान दे सकते है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए श्री भगत ने उन्हें और अधिक लगन एवं मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान नेता दिनेश ढल्ल, जिला शिक्षा अधिकारी गुरिंदरजीत कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post