Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया ऐलान

वक्फ संशोधन बिल का पुरजोर मुखालफत करती है कांग्रेस: प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार*

*वक्फ संशोधन बिल से वक्फ बोर्ड का गला घोंटना चाहती है केंद्र सरकार: डॉ शकील अहमद खान*

*पटना. शुक्रवार, 28 मार्च (सोनू वाई) : भाजपा सरकार के द्वारा लाई गई वक्फ संशोधन बिल का कांग्रेस पार्टी पुरजोर मुखालफत करती है। इस कानून में वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग करने और पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर भाजपा एनडीए सरकार अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से मुस्लिम समुदाय की खिलाफत कर रही है। कांग्रेस बिहार में हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम का भी आज शुरुआत कर रही है। ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने आज सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।


संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि वक्फ संपत्ति को लेकर केंद्र की सरकार की मंशा पूर्वाग्रह से ग्रस्त है। उन्होंने कांग्रेस के हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की शुरुआत का विधिवत ऐलान किया और कहा कि प्रखंड से लेकर जिला और  प्रदेश के कांग्रेसजन अपने घरों, गाड़ियों और कार्यालयों पर झंडा लगाने का काम करेंगे। इससे कांग्रेस अपनी विरासत और संघर्ष को बयान करेगी। भाजपा के एजेंडे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी नीति रही है कि कमजोर और शोषित वर्ग को प्रताड़ित करने की। ये सरकार अनुसूचित जाति सहित अल्पसंख्यक वर्गों को प्रताड़ित करती है।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति में सरकार के ज्यादा भागीदार होने के कारण भाजपा ने अपने हिसाब से वक्फ बोर्ड का संशोधन बिल तैयार कर दिया। तमाम आपत्तियों और सुझावों को दरकिनार कर केवल वक्फ की संपत्तियों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर फैसला लिया गया। वक्फ के बारे में विस्तार से उन्होंने बताया और सभी अल्पसंख्यक संगठनों से जो सुझाव आए उसके खिलाफ केंद्र की सरकार ने अंतिम मसौदा तैयार कर दिया। बीजेपी द्वारा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की धज्जियां उड़ा रही है। एनडीए के घटक दल ये स्पष्ट करें कि जदयू, लोजपा रामविलास, हम सेक्यूलर के लोग भाजपा के एजेंडे के साथ खड़े हैं या नहीं।
ये तमाम दल गोडसेवादी भाजपा के साथ रहना चाहते हैं तो फिर उन्हें अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए कि वक्फ के मामले पर वें वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में खड़े हैं या नहीं।कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा की पोषक है और लगातार सभी को साथ लेकर चलने का काम करती है। 

एक सवाल के जवाब में बिहार के प्रभारी सचिव सुशील पासी ने कहा कि हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम को सभी कांग्रेसजन घर घर पहुंचाएं। उन्होंने अगले महीने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पटना आगमन की संभावित आगमन की भी सूचना दी।

Inसंवाददाता सम्मेलन में विधान परिषद में दल के नेता व पूर्व  अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, अशोक गगन,  डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, सौरभ सिंहा, निधि पांडेय, ज्ञान रंजन सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहें।


राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post