Sun, 03 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

*प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू व अध्यक्ष राजेश कुमार के समक्ष विनोद चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ*

*विनोद चौधरी ने प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू व अध्यक्ष राजेश कुमार के समक्ष सैंकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन*

*पटना. शुक्रवार, 28 मार्च (सोनू वाई) : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में दलित  सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार चौधरी ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू व प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के मौजूदगी में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, अध्यक्ष राजेश कुमार, सह प्रभारी सुशील पासी ने उन्हें सदस्यता पर्ची दी।

सदस्यता ग्रहण कराने के बाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि मजबूत कांग्रेस मजबूत इंडिया हमारा नारा है और सभी वर्गों को साथ लेकर वंचित समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद हमारे नेता राहुल गांधी के निर्देशन में चल रहा है। विनोद चौधरी और उनके समर्थकों के आने से समाजिक न्याय की लड़ाई को बल मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि विनोद चौधरी कांग्रेस परिवार के सदस्य रहें हैं और आज उन्होंने विधिवत सदस्यता ग्रहण की है। उनके आगमन से बिहार कांग्रेस में वंचित समुदाय की हिस्सेदारी बढ़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे शीर्ष नेता राहुल गांधी ने सामाजिक संगठनों को लेकर संविधान रक्षा की जो कवायद शुरू की है उसका प्रतिफल अब दिखने लगा है। विनोद चौधरी ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ हमारे शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था दिखाई और पार्टी इनको उचित सम्मान देगी।

पार्टी में शामिल होने के बाद विनोद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो दलितों और पिछड़ों के हक की बात राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर तक उठाती है। राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने लगातार अनुसूचित जाति और जनजातियों के साथ वंचित वर्ग के हक में लड़ाई लड़ी है और देश के मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी में आकर मुझे अपने घर जैसा महसूस हुआ, आजादी के लड़ाई में  हमारे परिवार ने अपना त्याग और बलिदान दिया है, पार्टी से जुड़कर मुझे बेहद प्रसन्नता हुई। मैं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के हाथों को हमेशा मजबूत करने का काम करूंगा।


बताते चले कि विनोद चौधरी स्वतंत्रता सेनानी रहें पूर्व मंत्री स्व. जगलाल चौधरी का जयंती समारोह आयोजित किए थे और उस जयंती समारोह में विपक्ष के नेता व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिरकत किए थे। 

उनके अलावे बाढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रो श्यामदेव चौधरी ने भी आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विनोद चौधरी के साथ प्रमुख रूप से रानी चौधरी, विनय यादव, मो फखरुल होदा, किरण देवी, ऊषा कुमारी, देव चौधरी, राजकुमार विद्यार्थी, उत्तम चौधरी, श्याम नंदन चौधरी सहित सैंकड़ों समर्थकों ने सदस्यता ग्रहण की।

मिलन समारोह को बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी सुशील कुमार पासी, विधान परिषद में दल के नेता व पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने भी संबोधित किया।


मिलन समारोह में मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मोतीलाल शर्मा, अजय चौधरी, राजकुमार गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शरवत जहां फातिमा,  सेवादल के चेयरमैन डॉ संजय यादव ,सुधा मिश्र, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, डॉ मधुबाला सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहें।


राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस


51

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 156091