Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रहे संगठनों को मिला कांग्रेस का समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया ऐलान*

*वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे संगठनों को कांग्रेस करेगी पुरजोर समर्थन: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार*

*पटना. बुधवार, 26 मार्च 2025 सोनू वाई) 

केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के द्वारा लाएं गए वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रहे अल्पसंख्यक वर्ग के संगठनों के द्वारा आहूत गर्दनीबाग धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस का समर्थन मिल गया है। इस बाबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पुरजोर समर्थन करने का ऐलान कर दिया है।

इसको लेकर बिहार कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज धरना स्थल पर पहुंच कर वक्फ संशोधन बिल की खिलाफत कर रहे आंदोलनकारी संगठनों को समर्थन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने विरोध कर रहे अल्पसंख्यक संगठनों को समर्थन दिया और कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्रदर्शित किया। प्रतिनिधिमंडल ने एक आवाज में कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग को लक्षित करके केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है जो कि गलत है और कांग्रेस पार्टी इनके हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।

दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार धरना में शामिल नहीं हो सकें लेकिन उन्होंने पटना आने पर इमारत ए शरिया सहित तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात और उनकी बातों को उचित मंच से उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे अल्पसंख्यक वर्ग के भाइयों  और उनके संगठनों की बातों को सरकार को गंभीरता से सुननी चाहिए। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि वक्फ संशोधन बिल के विरोध के इस आन्दोलन के साथ मैं और मेरी कांग्रेस पार्टी मजबूती से खड़ी मिलेगी। केन्द्र सरकार के सभी तानाशाही निर्णयों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी संघर्षशील है |
आज गर्दनीबाग, पटना में  वक्फ संशोधन बिल के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन का समर्थन करता हूँ। धर्मनिरपेक्षता भारतीय संविधान की आत्मा है। बिहार की सत्ता में भाजपा के साथ सत्तासीन जदयू पार्टी को वक्फ संशोधन बिल पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिये कि वह संविधान की आत्मा के साथ है या नहीं।

धरना को समर्थन देने बिहार कांग्रेस से प्रतिनिधिगण शामिल हुए जिनमें विधायक प्रतिमा दास, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन उमेर खान, पूर्व चेयरमैन मिन्नत रहमानी सहित अन्य नेतागण गर्दनीबाग पहुंच कर वक्फ बोर्ड के हितों के समर्थन में अपनी बातों को रखा और कांग्रेस के समर्थन की बात दोहराई।

राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post