Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*भगवंत मान सरकार के बजट में सिर्फ करीब 2 लाख करोड़ का क़र्ज़ा बढ़ाया-अशोक सरीन हिक्की* 

*आप सरकार के तीसरे बजट की रकम से ज़्यादा क़र्ज़ा हो गया* 


जालंधर 26 मार्च (सोनू वाई) पंजाब सरकार द्वारा बजट पेश करने के बाद भाजपा जालंधर के महामंत्री ने भगवंत मान सरकार के बजट को सफेद हाथी बताते हुए कहा पंजाब के खजाना मंत्री ने सारे बजट मे यह नहीं बताया की पिछले साल मे पंजाब सरकार को किस-किस माध्यम से कितना कितना रेवन्यू एकत्रित हुआ और किस-किस विभाग मे कितने पैसे पिछले साल खर्च हुए है।इतना ही नहीं बजट मे यह भी नहीं बताया गया की पिछले साल कितना क़र्ज़ा पंजाब सरकार ने लिया और मौजूदा वर्ष मे कितना क़र्ज़ा पंजाब सरकार लेने जा रही है।क्युकी भगवंत मान सरकार ने बजट मे करीब 2 लाख करोड़ का क़र्ज़ा बढ़ाया है।जिसको लेकर हर पंजाबी दुःखी और परेशान है।सरीन ने बोला की मौजूदा पंजाब की आप सरकार के बजट की रकम से ज़्यादा पंजाब पर क़र्ज़ा हो गया है।जिसके लिए भगवंत मान सरकार जिम्मेवार है।क्युकी जितना कर्ज़ा 25 सालो मे पंजाब पर नहीं चढ़ा था।परंतु पंजाब  सरकार की गलत नीतियों के चलते आज आप सरकार के बजट की रकम से ज़्यादा क़र्ज़ा हो गया है।जो पंजाब के भविष्य के लिए बहुत खतरनाक साबित होगा।इस बजट मे किसी भी तरह पंजाब की जवानी,किसानी,व्यापारी,दुकानदारो समेत हर वर्ग से धोखे वाला बजट है।

*कैप्शन-भाजपा जालंधर शहरी के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की का फाइल फोटो*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post