Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बिहार के नेताओं की दिल्ली में हुई बैठक*

*कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में शामिल हुए बिहार के नेतागण*

*बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में अहम बैठक संपन्न*

दिल्ली/पटना. मंगलवार, 25 मार्च  (सोनू वाई) बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आज दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय इंदिरा भवन में अहम बैठक संपन्न हुई।

प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू एवं प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार के बनने के बाद यह पहली अहम बैठक है जो दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ संपन्न हुई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और आगामी चुनाव को लेकर संगठन में मजबूती के लिए भी चर्चा की गई।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित लोकसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल,  बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, विधानसभा में विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, ,पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व महासचिव व सांसद तारिक अनवर , डॉ मदन मोहन झा , पूर्व अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रो रामजतन सिन्हा , सह प्रभारी सुशील पासी, शाहनवाज आलम, देवेंद्र यादव,   डॉ जावेद, मनोज कुमार,  रंजीता  रंजन , चंदन यादव , पूनम पासवान , तौकीर आलम  सहित सभी विधायक और बिहार के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहें।

राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post