Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

जालंधर पुलिस द्वारा नशे के मामले मे भ्रष्टाचार के पैसे लौटाने वाले भ्रष्ट अधिकारि मामले मे सस्पेंड नहीं डिसमिस करना संदेश-शीतल अंगूराल 

पुलिस एस.एच.ओ से दुःखी आत्महत्या मामले मे पीढ़ित परिवार भाजपा नेताओं से मिला 

युद्ध नशे विरोध मुहिम योगी आदित्यनाथ की कॉपी करके नही उनकी तरह काम करके युद्ध नशे भ्रष्टाचार खिलाफ होगी-सुशील शर्मा 

भगवंत मान और अनुसूचित जाति आयोग पंजाब सरकार भारत सरकार इंसाफ की लडाई मे हमारा साथ दे 

जालंधर 23 मार्च (सोनू बाई) : बीते रविवार रात को जालंधर कैंट पुलिस की धक्केशाही का शिकार होकर दबाव मे मेरे बेटे हैरी सहोता पुत्र स्वर्गीय राकेश कुमार निवासी मोहल्ला 30 ने आत्महत्या कर ली है।जिसके जिम्मेवार एस. एच. ओ कैंट हरिंदर कुमार, हवलदार जसवंत और जसपाल जिम्मेवार है। जिनकी वीडियो भी सरेआम नजर आ रही है। इस घटना को दबाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने हम पर दबाव बना रही है। क्योंकि अगर हमारा बच्चा नशा करता था तो उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजना था और अगर बेचता था तो उसे पुलिस ने क्यों छोड़ा है। वही पीढ़ित परिवार ने भाजपा नेता पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, सनी शर्मा से मिलकर उनको ऑडियो वीडियो दिखाकर देकर बताया कि पुलिस अधिकारियों ने हमारे बच्चे को झूठे मामले मे जबरी पहले उठाया फिर मारपीट करने के बाद दो लाख रिश्वत की मांग की जिसके बाद देर रात पैंतीस हजार रुपए लेकर देर रात उसको छोड़ा। जिसके बाद देर एस. एच.ओ ने जसवंत के फोन से हमारी बच्चे को एक लाख रुपए रिश्वत और देने के लिए धमकाया जिसके बाद हमारे बच्चे ने जाकर पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत धक्केशाही एवं भ्रष्टाचार से दुखी होकर आत्महत्या कर ली है। इतना ही नहीं अगले दिन एस.एच.ओ से सरकारी नंबर पर बात हुई और भ्रष्टाचार के पैसे भी वापिस किए है। इस घटना के लिए साफ सीधे तौर पर पुलिस जिम्मेवार है।इसलिए
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के राज्यपाल और अनुसूचित जाति आयोग पंजाब सरकार एवं भारत सरकार इंसाफ की लडाई मे हमारा साथ दे। जिसके लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के माध्यम से हमे इंसाफ दिलाए। वही पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने बोला कि जालंधर पुलिस द्वारा नशे के मामले मे भ्रष्टाचार के पैसे लौटाने वाले भ्रष्ट अधिकारि मामले मे सस्पेंड नहीं डिसमिस करना संदेश देकर नशे के खिलाफ दोहरी मानसिकता दिखाई है। जिस पर चुप रहना समाज के लिए घातक होगा। जिसको भाजपा होने नही देगी।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा ने परिवार के साथ दुःख प्रकट कर बोला कि पंजाब की भगवंत सरकार युद्ध नशे विरोध मुहिम योगी आदित्यनाथ की कॉपी करके लागू करना चाहती है परंतु उनकी तरह काम करने मे पंजाब सरकार फेल हो गई है। शर्मा ने पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए बोला कि पंजाब मे  नशे भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध नाम देकर नहीं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, भय मुक्त वातावरण देकर जनता को सुविधा देकर भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों, नेताओं समेत अपराधियों के खिलाफ कारवाई करके होगी। इस मौके पर मृतक लड़के की मां बहन 
चाची निर्मला, बुआ रेणु, सीमा, ताई वीना, फ़ुफ़ड़ कुलदीप कुमार, ताया अजय कुमार, बहन शीतल, चाची सुनीता, बहन हिमांशी ने मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाई।

 


196

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147475