Sun, 03 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

*जालंधर भाजपा शहरी ने जालंधर में मनाया बिहार दिवस

*बिहार की महान विभूतियों ने हमेशा देश को दिया कुशल नेतृत्व,पंजाब की तरक्की में भी बिहारियों की पूरी सहभागिता--ओमप्रकाश यादव*

*जालंधर में बिहार दिवस मनाना एकजुटता और गर्व का प्रतीक--अलोक रंजन झा*

*बिहार की तरह पंजाब में भी गुंडागर्दी,नशा तस्करी,लूटपाट की घटनाओं पर भाजपा ही लगायेगी रोक--अभिमन्यु कुमार सिंह*

*बिहारियों की मेहनत और संघर्ष ने छोड़ी अपनी अनूठी छाप,पंजाब की आर्थिक प्रगति में अहम योगदान-- सुशील शर्मा*


जालंधर 23 मार्च (सोनू बाई) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय नरूला पैलेस में आयोजित किया गया।जिसमें विशेष रूप से बिहार के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव,चीफ विहिप विधायक दल बिहार सरकार अलोक रंजन झा,भाजपा सहकारिता प्रकोष्ट बिहार के सह संयोजक अभिमन्यु कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व सांसद सुशील रिंकु,पूर्व सीपीएस केडी भंडारी,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,भाजपा नेत्री कर्मजीत कौर, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ और जगबीर बराड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर बिहार की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक योगदान और विकास यात्रा को सम्मान दिया गया।इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव ने कहा कि बिहार ने हमेशा भारत को कुशल नेतृत्व दिया है। उन्होंने कहा कि चाणक्य,चंद्रगुप्त,जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर जैसी महान विभूतियों ने इसी धरती पर जन्म लिया और अपनी महानता की गाथा पूरे राष्ट्र में लिखी।उन्होंने कहा कि बिहार सिर्फ अतीत में ही महान नहीं था,बल्कि आज भी देश की तरक्की में सबसे आगे है।उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश की तरक्की में भी बिहारियों की पूरी सहभागिता है।इस मौके पर अलोक रंजन झा ने कहा कि बिहार की लोकसंस्कृति,कला और इतिहास हमेशा ही ऐतिहासिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की पहल से पूरे देश में बिहार दिवस के इस आयोजन से बिहारियों के बीच एकजुटता और गर्व का भाव मजबूत हुआ है और जालंधर में इसे मनाना हमारे लिए गर्वन्तित पल है।उन्होंने बिहारवासियों को कहा कि छठ पर्व पर अपने गांव जरूर जाएं,ताकि सभी केन्द्र सरकार द्वारा बिहार में किए जा रहे विकास कार्यों को देख सकें।उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा की बदौलत अब बदलाव की राह पर है और इस बदलाव को हर बिहारी को देखना और महसूस करना चाहिए।इस मौके पर अभिमन्यु कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह बिहार से गुंडागर्दी,नशा तस्करी,लूटपाट की घटनाओं को रोक लगाई है उसी तरह पंजाब में भी क़ानून राज की स्थापना भाजपा के आने से ही संभव होगी।उन्होंने कहा कि पंजाब को आर्थिक एवं व्यापारिक रूप से मजबूत करने मे बिहार यूपी के निवासियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है और जिन्होंने मेहनत कर पंजाब की आर्थिक स्थिति को खड़ा रखने का काम किया है।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के एक भारत-श्रेष्ठ भारत विचार के तहत हर राज्य में बिहार दिवस मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई ऐसा कोना नहीं जहां बिहारियों की मेहनत और संघर्ष ने अपनी छाप न छोड़ी हो।उन्होंने कहा कि बिहार के लोग जहां जाते हैं,वहां तरक्की और मेहनत की मिसाल पेश करते हैं और पंजाब की आर्थिक प्रगति में इनका अहम योगदान है।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमारे बिहारी भाइयों को बुनियादी सुविधाएं देने में पूरी तरह विफ़ल हुई है और आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की जीत में यह सभी एहम भूमिका अदा करेंगे।इस मौके पर बाबा राज किशोर,भोला कुशवाहा,श्याम लाल यादव, सुनील कुमार,राजेश पाठक,मोहन लाल, शिव शंकर, रंजीत मलिक, भागवत प्रताप सिंह, ध्यान साहू, रामचंद्र मोटू, लाल बाबू शाह, सत्यनारायण शर्मा, दीवान पासवान, प्रमोद कुमार, गौरी शंकर, वचन सिंह,रामबली ठाकुर, बी पी गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, अंगद गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, पवन ठाकुर, सूरज कुमार,रवि कुमार,जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष, सेलों के अध्यक्ष और भारी संख्या मे बिहार निवासी मौजूद थे।

 


214

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 156091