Sat, 20 Jun 2026

सौरभ हत्याकांड में एक और नया खुलासा: मुस्कान और साहिल को लेकर खुला चौंकाने वाला राज, पहले ही कर लिया था ये काम

मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ कुमार की हत्या के आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। सौरभ की हत्या के बाद आरोपियों को पछतावा नहीं है। सौरभ की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ हिमाचल प्रदेश के कसोल में रंगों की होली खेली। होली के दिन कसोल के एक रिसॉर्ट में मुस्कान और साहिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

रेव पार्टी में डीजे पर दोनों होली के रंगों में सरोबार होकर जमकर डांस करते हुए दिख रहे हैं। ब्रह्मपुरी पुलिस ने इस वीडियो को भी जांच में शामिल कर लिया है। उनके साथ गए कैब चालक से भी पुलिस की टीम पूछताछ करेगी। ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी सौरभ राजपूत लंदन में एक बेकरी में नौकरी करता था। दो साल बाद वह 24 फरवरी को अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और छह साल की बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने आया था। 


1890

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167908