Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*भगवान भोलेनाथ विश्व के पालनहार करते हैं अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण-:राकेश राठौर

*13-13 महा शिवरात्री सेवा समिति अजीत नगर की तरफ से महा शिवरात्रि के उपलक्ष में किया जाएगा विशाल भंडारे का आयोजन*   

जालंधर 22 मार्च (सोनू वाई) : 13-13 महा शिवरात्रि सेवा समिति अजीत नगर मार्किट एसोसिएशन व विद्यासागर शर्मा एवं युवा भाजपा नेता संजीव शर्मा (मनी) व हरजिंदर सिंह (बाबू अरोड़ा)के सहयोग से 30 मार्च दिन रविवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर 5वे वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा समिति के पदाधिकारीयो ने इसके लिए सबसे पहला निमंत्रण पत्र भगवान श्री गणपति महाराज जी को दिया उसके उपरांत उन्होंने जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, जिला सचिव अमित भाटिया, राजन शर्मा,दिनेश शर्मा, को इस विशाल भंडारे का निमंत्रण पत्र दिया  राकेश राठौर ने कहा कि 13- 13 महाशिवरात्रि सेवा समिति की ओर से हर साल इस विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है और इसमें हजारों की संख्या में भक्त अपनी हाजिरी लगवाते हैं उन्होंने इस संस्था के पदाधिकारी संजीव शर्मा मनी एवं हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अपने धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजन सदैव करते रहें जिससे कि हमारे आने वाली पीढ़ी को हमारे धर्म और संस्कृति के बारे में पता चल सके।13- 13 महाशिवरात्रि सेवा समिति के मुख्य संयोजक संजीव शर्मा (मनी) एवं हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा  ने कहा कि इस विशाल भंडारे में 30 मार्च दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद कपिल कोहली एंड पार्टी द्वारा शिव तांडव और  गायक सुमित शर्मा द्वारा शिव महिमा का गुणगान किया जाएगा और उसके उपरांत आए हुए सभी भक्तों को एक-एक लकी कूपन दिया जाएगा जिसमें 101 लकी ड्रा निकाले जाएंगे जिसमें इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, एल.ई.डी,टी वी, स्मार्ट वॉच, और विभिन्न प्रकार के सैकड़ो इनाम इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले भक्तों को दिए जाएंगे और इस कार्यक्रम के दौरान विशाल लंगर में विभिन्न प्रकार के प्रसाद जिसमें कढ़ी चावल, दाल रूमाली रोटी,चूर चूर टिक्की, दही भल्ला चाट, नूडल, चिल्ला,डोसा अमृतसरी लड्डू ,गोलगपे,पाव भाजी,एवं कोल्ड्रिंक, और कुल्फी का प्रसाद सारा दिन आए हुए भक्तों में बांटा जाएगा  इस मौके पर उपस्थित नीरज गुप्ता, वरुण नागपाल, नितिन बहरोल, हरविंदर सिंह गोरा, नरेश दीवान, हीरालाल, राजीव तिवारी,बिट्टू दुग्गल, हरीश तूली,व अन्य उपस्थित थे।

कैप्शन:-प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर , पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,को  सनी शर्मा, मनीष विज ,अमित भाटिया, दविंदर भारद्वाज को निमंत्रण पत्र देते हुए 13-13 महाशिवरात्रि सेवा समिति के पदाधिकारी संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा, वह अन्य

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post