Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अगर तुम साथ हो

 

सुबह की धूप जैसी हो तुम,
जो खिड़की से झांककर कहती है
देखो, दुनिया कितनी खूबसूरत है,


तेरी हंसी जैसे पहली बारिश,  
जो सूखी ज़मीन को फिर से जिंदा कर दे,  
तेरी आहट जैसे किसी बंद दरवाज़े पर,
बरसों बाद कोई दस्तक दे दे ।

अगर तुम साथ हो,  
तो अधूरे ख़्वाब पूरे होने लगेंगे,  
हर दर्द किसी नए सुकून में ढल जाएगा,  
और अकेलेपन का ये वीरान कमरा,  
फिर से तेरी बातों की रौनक से चहक उठेगा।  

तेरे बिना भी जिया जा सकता है,  
पर हर चीज़ अधूरी लगती है…  
जैसे चाय में मिठास कम हो,  
जैसे बारिश हो, पर मिट्टी की खुशबू नहीं ।  

अगर तुम साथ हो,  
तो हर लम्हा एक नई कहानी होगी,  
हर शाम, किसी नई मुस्कान का मौसम,  
और ज़िन्दगी…  
एक मधुर संगीत बन जाएगी।

 

*कंचन "श्रुता"*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219311

Share this Post