Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के सभी भाजपा पार्षद निगम में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभायेगे--सुशील शर्मा

*जालंधर भाजपा शहरी ने पार्टी के निगम पार्षदों से निगम हाउस में बैठक से पहले की चर्चा*

*भाजपा पार्षद निगम में हुए स्मार्ट सिटी भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर कार्यवाही के लिए तत्परता से करेंगे काम -- सुशील शर्मा*


जालंधर आज तिथी 19 मार्च (सोनू बाई) : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर निगम में पार्टी के पार्षदों से निगम हाउस में बैठक से पहले स्थानीय सर्किट हाउस में कई मुद्दों पर चर्चा की।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व मंत्री और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,पूर्व सीपीएस केडी भंडारी,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की और राजेश कपूर विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस मौके पर सुशील शर्मा ने कहा कि हमारे सभी पार्षद निगम हाउस में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभायेगे और शहरवासियों की आवाज बन कर जालंधर के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान डालेंगे।उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी घोटाले के भ्रष्टाचारियों को किसी भी तरह से बक्शा नहीं जायेगा और हमारे पार्षद  इस घोटाले में लिप्त लोगों पर कार्यवाही के लिए पूरी तत्परता से काम करेंगे।उन्होंने कहा कि हमारे सभी पार्षद शहर के चौमुखी विकास के लिए तत्पर है और निगम में भाजपा ही सरकार की नाकामियों को जगजाहिर करके इतिहास में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।इस अवसर पर जीते हुए पार्षदों में वार्ड नं 12 से शिवम् शर्मा,18 से प्रोफेसर कंवर सरताज,19 से मनजीत कौर,29 से मीनू ढंड,50 से मंजीत सिंह टीटू,77 से रिंपी प्रभाकर,          59 से चंद्रजीत कौर संधा,64 से राजीव ढींगरा,55 से तरविंदर सोई,40 से अजय बब्बल,53 से ज्योति,82 से गुरदीप सिंह,74 से रवि कुमार,54 से शोभा मिनिया,51 से रानी भगत आदि उपस्थित थे।इसके मौके अनुज शारदा,जगजीत सिंह,भगवंत प्रभाकर,अमित संधा आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post