Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाजपा नेता विक्रांत मदान ने मेयर विनीत धीर से की मुलाकात

 

 

G2M जालंधर: आज 18मार्च 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सीनियर नेता विक्रांत मदान ने हाल ही में मेयर विनीत धीर से मुलाकात की। इस दौरान, मदान ने मेयर विनीत धीर को उनके नए पद पर बधाई दी।

 

विक्रांत मदान ने मेयर विनीत धीर को मीठापुर के कुछ रिहायशी इलाकों में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राजा गार्डन सोसायटी में सड़कों पर खड्डे, गलियों में बत्ती की कमी और गटर बंद होने की लगातार  शिकायतें आ रही हैं। इसके अलावा, केशव नगर निवासियों ने भी गटर बंद होने की शिकायत की है।

 

मेयर विनीत धीर ने मदान की मांग को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254356

Share this Post