Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर शहर की साफ सफाई के बारे में अभी भी काफी ध्यान देने की आवश्यकता है : डॉक्टर शशि कांत

*छोटे-छोटे प्रोजेक्टों को पहला फिर बड़े प्रोजेक्ट।*

जालंधर आज तिथि 27 मार्च (सोनू बाई) :डॉक्टर शशिकांत ने शहर में कूड़े की समस्याओँ लेकर कहा कि  जालंधर कॉरपोरेशन नें कई अलग-अलग प्रोजेक्टों के लिए बड़े-बड़े कदम उठाए। लेकिन जालंधर शहर की साफ सफाई के बारे में अभी भी काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। 
वैसे तो सारे पंजाब का खास तौर पर हल्का जालंधर कैंट का ज्यादातर इलाका तकरीबन 15 साल से साफ सफाई की समस्या से बहुत परेशानी में है। 
यह सफाई सेवक सीवर मैंन और जनता के हक में होगा अगर ठेके पर भारती की बजाय रेगुलर भारतीयां की जाएं, सभी कर्मचारियों को  अपना वेतन समय से मिले, सफाई सेवक, सिवरमैन, माली और बेलदार की नई  आसामियों का प्रबंध किया जाए, दर्जा चार कर्मचारी के  वेतन में मुनासिब बढ़ोतरी की जाए ताकि उनका जीवन स्तर भी ऊंचा हो सके। इन सभी मांगों की तरफ विशेष ध्यान देने से जहां दर्जा चार कर्मचारियों में उत्साह और ज्यादा जिम्मेवारी से काम करने की भावना और अपनी नियुक्तियां प्रति ज्यादा संवेदनशीलता पैदा होगी वहीं शहर वासियों को भी साफ सुथरा माहौल मिलेगा और शहर में बीमारियां कम फैलने की तरफ कदम होगा। कॉरपोरेशन-यूनियन से टकराव का बचाव रहेगा, इसके इलावा जिनका मिशन स्वच्छ भारत, स्मार्ट सिटी, शहर का सुंदरीकरन है उनके सपनों को भी बूर पढ़ता नज़र आएगा। आम जनता को अपील है के जब भी बड़े कद के नेता अपनी आवाज इस संबंधी बुलंद करें तो हम सबको अपने और अपनी जथेबंदी के साथ महसूस करें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post