Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर भाजपा शहर की चारों विधानसभाओं के 17 मंडलों मे 17 जगह पर भगवंत मान सरकार के खिलाफ़ आज रविवार को विरोध प्रर्दशन होगे

*झाड़ू वाली सरकार का पंजाब की जनता झाड़ू से करेगी सफाया--सुशील शर्मा*

*हर स्तर का भाजपा कार्यकर्ता अपने मंडल मे लगने वाले धरने में शामिल हो* 


जालंधर  आज तिथि 15 मार्च (सोनू बाई) भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में शहरी के सभी 17 मंडल कल रविवार 11 बजे से लेकर 12 बजे तक मान सरकार की बदहाली के तीन साल पूरे होने पर और झूठे वायदों के खिलाफ़ अलग अलग स्थानों पर विरोध प्रर्दशन करेगी। सुशील शर्मा ने कहा कि पंजाब में झाड़ू वाली सरकार का झाड़ू से ही सफाया होगा।उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने आपको बड़ी उम्मीद से चुना था लेकिन आप सरकार ने तीन साल पूरे होने के बाद पंजाबवासियों के साथ विश्वासघात करके यह साबित कर दिया है कि आप पार्टी की नीति और नियत में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह अब पंजाब के भोले वाले लोग भी आप पार्टी के झूठे एजेंडे को नाकार कर इन्हें सत्ता से बाहर करेंगे।सुशील शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के तीन वर्ष के शासन के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था धवस्त हो चुकी है।अपराधी व माफिया बेलगाम हैं। नशा, हत्या, फिरौती, लूट व चेन स्नैचिंग आदि की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे पंजाब की साख तथा आर्थिकता को गहरा आघात लगा है, जो कि बहुत ही चिंताजनक विषय है।उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को शराब या नशा नहीं, बल्कि स्कूलों, अस्पतालों और खेल के मैदानों की अधिक जरूरत है और यह सब भाजपा ही पूरा कर सकती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी  के कुशासन को देख चुकी है और 2027 में भाजपा को विजयी बनाने का मन बना चुकी है।इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,मंडल प्रधान राजेश मल्होत्रा,मंडल महामंत्री अनुज शारदा,दिनेश महेंद्रू, गौरव मेहता,मनीष पाठक,अर्जुन सिंह हैप्पी आदि हाजिर थे।

*कैप्शन-रविवार को भगवंत मान सरकार के खिलाफ लगने वाले सभी 17 विरोध प्रदर्शनों की जानकारी देते सुशील शर्मा उनके साथ अशोक सरीन हिक्की,राजेश मल्होत्रा व अन्य*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post