Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

होली की शाम

 

शोर धीमा पड़ रहा है,  

रंग अब थककर दीवारों से लग गए हैं,  

गुलाल से सजे चेहरे,  

आईने में खुद को ढूंढ रहे हैं।  

 

आंगन में पड़ी पिचकारी,  

अब भी किसी की हंसी संभाले है,  

बाल्टी के आखिरी कतरे में,  

कुछ यादें अब भी भीगी पड़ी हैं।  

 

माँ चौके में गुज़िया पलट रही है,  

बाबा अलाव के पास बैठे,  

हथेलियों से उड़ते रंगों को  

देख मुस्कुरा रहे हैं।  

 

होली ख़त्म नहीं होती,  

बस सूखकर हमारी हथेलियों में रह जाती है,  

अगले बरस फिर खिलने के लिए…

 

 

*कंचन "श्रुता"*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post