Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

'पंजाब संभालो रैली' के जरिए प्रदेश की सत्ता प्राप्ति का बिगुल बजाएगी बसपा : डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी 

 

 

   बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने फगवाड़ा रैली की तैयारियों को लेकर जालंधर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी बैठकें कीं*

 

 G2M  8/3/25  जालंधर।  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक साहब कांशी राम के जन्मदिवस पर 15 मार्च को बसपा फगवाड़ा में 'पंजाब संभालो रैली'

करेगी। इस रैली की तैयारियों को लेकर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने शुक्रवार को जालंधर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बैठकें कीं, जिनमें भारी गिनती में लोग पहुंचे।

इन बैठकों को संबोधित करते हुए डॉ. करीमपुरी ने कहा कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहीं अकाली-भाजपा, कांग्रेस और आप सरकारों ने जनविरोधी नीतियां लागू करके लोगों को बर्बादी की ओर धकेला है। इन सरकारों की खराब व्यवस्था और बेरोजगारी से त्रस्त लोग कर्ज लेकर विदेश जाने को मजबूर हुए, जहां उन्हें कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है। इन पार्टियों के शासन में फैले नशे ने कई घरों के चिराग बुझा दिए और प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को तहस नहस कर दिया। भाजपा, कांग्रेस, अकाली दल और मौजूदा आप सरकारें लोगों को अच्छी स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधाएं और रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही हैं। डॉ. करीमपुरी ने कहा कि बसपा पंजाब संभालो रैली के जरिए प्रदेश को ऐसे बुरे हालातों से बाहर निकालने के लिए लोगों का आह्वान कर रही है। लोगों से अपील है कि वे बसपा के माध्यम से प्रदेश की कमान संभालें और खुशहाली, तरक्की व भाईचारे पर आधारित पंजाब का निर्माण करने की दिशा में कदम उठाएं।

इन बैठकों को बसपा के प्रदेश महासचिव एडवोकेट बलविंदर कुमार ने भी संबोधित किया और लोगों से बड़ी गिनती में पंजाब संभालो रैली में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर बसपा के प्रदेश सचिव इंजी. जसवंत राय, परमजीत मल्ल, सलविंदर कुमार, बलदेव रल, राकेश बग्गा, अशोक सईपुरिया, बलदेव सलाला, शादी लाल बल्ल, अमरजीत सिंह नंगल, प्रभजिंदर सिंह पत्तड़, परमजीत मनन, पार्षद दविंदर गोगा, हरमेश खुरला किंगरा, गुरनाम मानक, शामा मेहतो, सुरिंदरजीत शिंदी आदि नेता भी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268883

Share this Post