Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सूना आसमान

 

एक दौर था, जब गगन हंसता था,  
बादलों की टोलियाँ खेला करती थीं,  
तारों की महफ़िलें सजी रहती थीं,  
चाँदनी गीत सुनाया करती थी।  

पर आज ये आसमान सूना है,  
खामोश, गुमसुम, तन्हा है,  
ना कोई परिंदा उड़ता दिखता है,  
ना बारिश कोई संदेशा लाती है।  

शायद कोई रूठ गया इससे,  
शायद कोई बिछड़ गया है,  
या ये खुद को समेटे बैठा है,  
किसी भूले वादे में उलझा है।  

मगर, हर रात के बाद सवेरा है,  
ये भी जानता है आसमान,  
कल फिर कोई बादल लौटेगा,  
फिर से चमकेंगे ये सूना आसमान।  

 

*कंचन "श्रुता"*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219422

Share this Post