Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

15 मार्च को करेगी 'पंजाब संभालो रैली'

 

 

 सत्ता में रही पार्टियों ने गलत नीतियां लागू कर पंजाब को बर्बादी की ओर धकेला : रणधीर बैनीवाल

 

सत्ता परिवर्तन के जरिए प्रदेश की बेहतरी का प्रोग्राम लागू करेगी बसपा : डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी

 

G2M जालंधर 1 मार्च 2025(विक्रांत मदान) : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक साहब श्री कांशी राम के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी 15 मार्च को 'पंजाब संभालो रैली' करेगी। यह रैली फगवाड़ा की दाना मंडी में होगी। जालंधर स्थित पार्टी कार्यालय में इस संबंधी जानकारी देते हुए बसपा के प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि बसपा ने इस रैली का नाम 'पंजाब संभालो रैली' रखा है, क्योंकि मौजूदा समय में पंजाब के प्रति चिंतित लोगों को प्रदेश की कमान अपने हाथों में लेने का समय आ गया है।

पंजाब के लोगों ने प्रदेश की तरक्की के लिए अब तक अकाली-भाजपा, कांग्रेस और अब आप को मौका दिया है, लेकिन सत्ता में रही इन पार्टियों ने गलत नीतियां लागू करके लगातार पंजाब की बर्बादी की है। इसलिए यह जरूरी है कि इन्हें दोबारा परखने की बजाय पंजाब के लोग नए राजनीतिक विकल्प पर विचार करें। बसपा प्रदेश में उचित राजनीतिक विकल्प है, जो कि पंजाब की बेहतरी के लिए सक्रिय है। इसलिए इस रैली के माध्यम से बसपा प्रदेश के प्रति चिंतित लोगों से अपील करेगी कि वे बसपा के माध्यम से स्वयं पंजाब की कमान संभालें, ताकि पंजाब को बदहाल स्थिति से बाहर निकालकर खुशहाली की ओर अग्रसर किया जा सके। इसके लिए पार्टी केडर को भी अधिक सक्रिय किया जाएगा तथा पंजाब के प्रति फिक्रमंद अन्य लोगों से भी संपर्क किया जाएगा। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि इसके माध्यम से पंजाब के गांव-गांव तक फैल चुके नशे के खिलाफ भी पार्टी अभियान चलाएगी। सत्ता पर काबिज रही राजनीतिक पार्टियों के मुकाबले सिर्फ बसपा को ही नशा खात्मे के मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार है, क्योंकि अकाली दल, भाजपा, कांग्रेस और आप के कार्यकाल में पंजाब में लगातार नशा फैला है। उन्होंने कहा कि आप पंजाब में नशा उन्मूलन के मुद्दे पर सत्ता में आई थी, लेकिन उसके तीन साल के कार्यकाल में पंजाब में नशा लगातार फैला है और लोगों की बर्बादी हुई है। सरकार ने शराब ठेकों की संख्या भी बढ़ा दी है। बेरोजगारी भी बहुत बड़े पैमाने पर फैल रही है। इस वजह से लोग रोजी-रोटी की तलाश में विदेश जा रहे हैं, लेकिन वहां भी अब उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब जल संकट से भी जूझ रहा है और यहां गलत नीतिगत व्यवस्था का भी मामला है। इसलिए इन सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए फगवाड़ा रैली में बसपा सत्ता परिवर्तन के जरिए प्रदेश की बेहतरी के लिए पंजाब संभालने की बात करेगी। उन्होंने सभी पंजाबवासियों से रैली में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर बसपा के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी विपुल कुमार, प्रदेश कोऑर्डिनेटर अजीत सिंह भैणी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर कुलदीप सिंह सरदूलगढ़, प्रदेश महासचिव एडवोकेट बलविंदर कुमार, प्रदेश महासचिव चौधरी गुरनाम सिंह, हरभजन सिंह बजहेड़ी, लाल सिंह सुलहानी, ओम प्रकाश सरोया, तरसेम थापर, संत राम मल्लियां, तीर्थ राजपुरा, लाल चंद औजला, इंजी. जसवंत राय, परमजीत मल्ल आदि भी उपस्थित थे।


65

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147469