Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*हमारा लक्ष्य पार्टी को 90 के दशक की हैसियत में लाना - डा.अखिलेश*

पटना 28 फरवरी सोनू वाई) :बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने चार दिवसीय जिलावार कार्यकर्ता संवाद के समापन के बाद पार्टी नेताओं के साथ बिहार की ताजा स्थिति की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार कांग्रेस नये दौर से गुजर रहा है और हमारा लक्ष्य है कि पार्टी को 90 के दशक की हैसियत वापस करायें। इसके लिए जमीनी स्तर पर दमदार और लगातार प्रयास की जरूरत थी और है। हम उसी दिशा में दिन-रात लगे हुए हैं। इस प्रयास में केन्द्रीय नेतृत्व का जो समर्थन, सक्रियता और भागीदारी प्रदेश कांग्रेस को मिली उसके लिए प्रदेश के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू जी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी, प्रभारी सचिव शहनवाज आलम जी एवं सुशील पासी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। ये सभी शीर्ष नेता कई दिनों तक बिहार में कैम्प किए एवं विभिन्न इलाकों में कार्यकर्ताओं के बीच काम करते रहे। इसके अलावा वे सभी लगातार हमारे साथ पटना, बेगूसराय, भोजपुर, मुजफ्फरपुर जिलों का मैराथन दौरा किया। 

डा0 सिंह ने कहा कि इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा जिलों के कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नेताओं से हमने बातचीत की और जमीनी स्तर की स्थिति से रू-व-रू हुए। जो फीडबैक हमने सीधे संवाद के जरिए प्राप्त किया उससे चुनावी तैयारी के लिए पार्टी की रणनीति बनाने में अहम मदद मिली। हमारा कारवाँ रूकने वाला नहीं और जल्द ही प्रदेश के बाकी जिलों में भी इस तरह के कार्यक्रम होने जा रहा है। 

डा0 सिंह ने कहा कि इस तुफानी दौरे से हमारे कार्यकर्ताओं में एक नयी ऊर्जा एवं उत्साह का संचार देखने को मिला। चाहे प्रखंड अध्यक्ष हों, जिलाध्यक्ष हों या डेलीगेट अथवा विधायक या पूर्व विधायक सबने इस बात का जोरदार समर्थन किया कि हमारी कोशिशें प्रदेश के सत्ताधारी वर्ग की नींद हराम कर दी है एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी जान फूक दी है। हमारा आत्म-विश्वास दृढ़ हुआ है। यह कांग्रेस का पुनरोत्थान है और चुनावी नतीजा इसको साबित करेगा। 

राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233844

Share this Post