Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मोहिंदर भगत ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन का शुभारंभ किया

कलयुग में मोक्ष प्राप्ति का एक मात्र माध्यम है श्री मद्भागवत कथा : मोहिंदर भगत 

जालंधर, 28 फरवरी (सोनू बाई) :: श्री कष्ट निवारण बाला जी सेवा परिवार द्वारा साईं दास स्कूल पटेल चौंक के मैदान में आयोजित साप्ताहिक श्री मद भागवत कथा के पांचवें दिन का शुभारंभ 
पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। 
कथा विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक कथावाचक जया किशोरी द्वारा की जा रही है ।
इस अवसर पर उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें इस पवित्र धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है, जहां ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहते है। उन्होंने कहा कि कलयुग में मोक्ष प्राप्ति का एकमात्र माध्यम श्री मद्भागवत कथा सुनना है  
उन्होंने जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा द्वारा विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक कथावाचक द्वारा तीन बार यह समागम करने के लिए किए प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने जालंधर वासियों को इस पवित्र आयोजन में अधिक से अधिक भाग लेने और भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने का न्योता दिया।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और विधायक रमन अरोड़ा और पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम के उपाध्यक्ष दिनेश ढल्ल ने फूलों का गुलदस्ता देकर जया किशोर जी का स्वागत किया। समागम दौरान आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233836

Share this Post