Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*वेस्ट विधानसभा के सभी भाजपा पार्षद उमीदवारों से सुशील शर्मा,सुशील रिंकू रिंकू,शीतल अंगुराल ने की विशेष बैठक*

*पंजाब मे सबसे ज़्यादा भाजपा पार्षद वेस्ट विधानसभा से जीतकर नगर निगम मे आए-सुशील शर्मा*

*जालंधर वेस्ट विधानसभा नशा तस्करी,गुंडागर्दी का केंद्र बनी-सुशील रिंकू*

*सत्ता सुख के चलते रेस्ट पर चल रहे वेस्ट से विधायक व कैबिनेट मंत्री -शीतल अंगुराल*

जालंधर आज तिथि  23 फरबरी (सोनू  बाई) : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में वेस्ट विधानसभा के सभी भाजपा पार्षद उमीदवारों से अहम बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से पूर्व सांसद सुशील रिंकु,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,पार्षद तरविंदर सोई,वेस्ट हल्के के सभी पार्षद और पार्षद उम्मीदवार,संगठन चुनावों के वेस्ट हल्के के मंडल इंचार्ज और को इंचार्ज आदि उपस्थित हुए।इस अवसर पर सदस्यता अभियान,संगठन चुनाव और वेस्ट में बुरे होते हालातों पर गहन विचार विमर्श किया।इस मौके सुशील शर्मा ने कहा कि पंजाब प्रदेश मे सबसे ज़्यादा भाजपा पार्षद वेस्ट विधानसभा से जीतकर नगर निगम मे आए है और लोगों ने पार्टी पर पूर्णतया विश्वास कर अपने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को मौका दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षद वेस्ट हल्के को बेस्ट बनाने में दिन रात एक कर देंगे और प्रदेश में अपने वार्ड की मॉडल वार्ड के रूप में पहचान जगजाहिर करेंगे।इस मौके सुशील रिंकु ने कहा कि वेस्ट विधानसभा नशा तस्करी,गुंडागर्दी का केंद्र बनती जा रही है और वर्तमान में लोग अपने घरों में बाहर निकलते समय असुरक्षित महसूस करते है।उन्होंने कहा कि हम सभी  को मिलकर इन तत्वों के खिलाफ़ बुलंद आवाज बन कर आगे आने होगा।इस मौके पर शीतल अंगुराल ने कहा कि एक तरफ वेस्ट हल्के के हालात बद से बद्तर होते जा रहे है वहीं दूसरी तरफ सत्ता सुख के चलते वेस्ट हल्के से विधायक और कैबिनेट मंत्री रेस्ट पर चल रहे है और उन्हें आम लोगों की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हर कोई आप सरकार की जनविरोधी नीतियों से दुखी है और भाजपा को बदलाव के रूप में देखना चाहते है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दर्शन लाल भगत,पार्षद पति भगवंत प्रभाकर,जिला सचिव अमित भाटिया,प्रवक्ता सन्नी शर्मा,डिंपी लुभाना,जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी,अशोक चड्डा, मनीष बल,कुणाल शर्मा,प्रमोद कश्यप आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233836

Share this Post