Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अप्रवासी भारतीयों के साथ अन्याय पर चुप क्यों है मोदी जयशंकर: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

*अप्रवासी भारतीयों की ससम्मान घर वापसी सुनिश्चित करें मोदी सरकार: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

*अमेरिकी अप्रवासन नीतियों के आगे मोदी सरकार का आत्मसमर्पण: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

*केंद्र सरकार ने अमेरिकी नीतियों के सामने देश की अस्मिता को रखा गिरवी: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

*अप्रवासी भारतीयों के मुद्दे पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कांग्रेस ने किया पुतला दहन*

*पटना. रविवार, 9 फरवरी, 2025 (सोनू वाई) : अप्रवासी भारतीयों के साथ अमेरिकी सरकार के अमानवीय व्यवहार और उन्हें जबरन बेड़ियों में जकड़कर मालवाहक विमानों से भारत लाने की प्रक्रिया पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में इनकम टैक्स चौराहे पर कांग्रेसजनों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया।

विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के कमजोर नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी के द्वारा अमेरिका से अप्रवासी भारतीयों के अमानवीय तरीके से भारत भेजे जाने के मुद्दे पर मौन साध लेना और हर बात पर मुखर होकर बयानवीर बनने वाले विदेश मंत्री एस जयशंकर की अनदेखी बताने के लिए काफी है कि देश के अंदर खुद को विश्वगुरु कहने वाली केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने भारतीयों का सम्मान अपने अमेरिकी मित्र डोनाल्ड ट्रंप के आगे गिरवी रख दिया है। देश के नागरिकों को जिस अमानवीय तरीके से मालवाहक विमानों में पैरों और हाथों में जंजीर बांध कर इतनी लंबी हवाई यात्रा के तहत भारत डिपोर्ट किया जा रहा है वो कतई स्वीकार्य नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विश्व भर में घूमकर और करोड़ों के उपहार देकर इवेंट मैनेजमेंट कर डंका बजाते फिरते हैं लेकिन हकीकत यह है कि पड़ोसियों के बाद अब अमेरिकी सरकार भी हमसे दोयम दर्जे से भी नीचे का व्यवहार करने लगी। भारतीयों के मेहनत की कमाई हुई करोड़ों रुपए नमस्ते ट्रंप और हाउडी मोदी के नाम पर उड़ाने वाले लोग एक अदद यात्री विमान तक अपने भारतीयों के लिए उपलब्ध नहीं करा सकें और तो और विदेश मंत्री का बयान आता है कि ये अमेरिकी नीति है। मतलब साफ है कि यह सरकार विदेशों में इवेंट मैनेज करके देश के अंदर खुद को मजबूत साबित करती है और वैश्विक मामलों में फिसड्डी साबित हो रही है। कांग्रेस पार्टी ने देश भर में इस मामले पर विरोध प्रदर्शन किया है और बिहार में भी सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया।


विरोध प्रदर्शन सह पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, प्रो. राम जतन सिन्हा, प्रेम चन्द्र मिश्रा, वीणा शाही, विधायक विजय शंकर दुबे, प्रतिमा कुमारी दास, आबिदुर रहमान, नीतू सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अमिता भूषण, राज कुमार राजन, , सरवत जहाँ फातमा, आनंद माधव, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, डॉ. संजय यादव, सौरभ सिन्हा, निधि पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह अनिल कुमार, कुमार आशीष ,चन्द्र प्रकाश सिंह, नागेन्द्र कुमार विकल, रामायण यादव, ,  आशुतोष शर्मा, प्रो विनोद कुमार, राज किशोर सिंह,  रौशनी जायसवाल, गुंजन पटेल, संजय पाण्डेय ,मिन्नत रहमानी, शशि रंजन, आशिफ गफूर, सुदय शर्मा, मो कामरान,मृणाल अनामय, रवि गोल्डन, धनंजय शर्मा, मिथिलेश शर्मा मधुकर, अशोक गगन, उमेश राम,  विमलेश तिवारी, ललन यादव,  सत्येन्द्र कुमार सिंह, संतोष श्रीवास्तव, वसी अख्तर, गुरजीत सिंह, सुमित कुमार सन्नी, , सिद्धार्थ क्षत्रिय, रमाशंकर पाण्डेय, नदीम अंसारी, उर्मिला सिंह नीलू, प्रदुमन यादव, आदित्य पासवान,  विशाल रंजन, शरीफ रंगरेज, रवि कुमार, राहुल कुमार मिश्र, गुरुदयाल सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहें।

राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233836

Share this Post