Sun, 03 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

कैंट विधानसभा जंडियाला से भाजपा ने हर बूथ पर संगठन बनाने की प्रक्रिया दिल्ली विजय पर लड्डू बाट कर शुरू की* 

चुनाव अधिकारी रमन पब्बी,सरबजीत मक्कड़,महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,दर्शनलाल भगत ने बैठक को संबोधित किया* 

*बूथ पर काम करने से भाजपा मे सांसद,विधायक,पार्षद,सरपंच और पंच बनने का रास्ता निकलता है-रमन पब्बी* 

*आप और कांग्रस को नकार ग्रामीण इलाको मे भी भाजपा के समर्थन मे लोग खुलकर आना शुरू-सरबजीत मक्कड़* 

जालंधर 9 फ़रवरी (सोनू बाई) : कैंट विधानसभा मे हर बूथ पर भाजपा को मजबूत करने एवं संगठन में नई जिम्मेवारिया देने के लिए प्रक्रिया शुरू करते हुए आज मंडल 17 की विशेष बैठक मंडल प्रधान सागर जॉर्ज की अध्यक्षता मे जंडियाला भाजपा एन.आर.आई सैल पंजाब के को-कन्वीनर जस जोहल के निवास पर संपन हुई ।इस बैठक मे भाजपा जालंधर चुनावो के इंचार्ज पूर्व जिला प्रधान रमन पब्बी,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट),विशेष रूप से उपस्थित हुए ।इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यक्रताओ ने दिल्ली मे भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी मना लड्डू बाट चर्चा करते हुए कहा आप और कांग्रस को नकार ग्रामीण इलाको मे भी भाजपा के समर्थन मे लोग खुलकर आना शुरू हो गये है।सभी पिंडो मे रहने वाले लोग भाजपा की केंद्र सरकार की योजनाओ से जुड़कर लाभ लेना चाहते है।क्युकी देश मे भाजपा शासित राज्यो के गांव भी शहरो की तरह तरक्की कर रहे है।उसी तरह जनता अब पंजाब के देहाती ग्रामीण इलाको के सभी पिंडों मे विकास,नशा तस्करी,गुंडागर्दी और फिरोतियो से मुक्ति चाहते है।जिसको करने मे आप और कांग्रस दोनों पार्टीया पुरी तरह फेल हो गयी है।इसीलिए अब पंजाब की जनता को भाजपा से आस है की केवल भाजपा हर पंजाबी को सुरक्षा सुविधा अमन शांति तरक्की दे सकती है।इस अवसर पर रमन पब्बी ने कहा भाजपा दुनिया का सबसे बढ़ा राजनैतिक संगठन केवल बूथ पर काम करने वाले कार्यक्रताओ की मेहनत के बल पर बना है।इसीलिए बूथ पर काम करने से केवल भाजपा मे सांसद, विधायक,पार्षद, सरपंच और पंच बनने का रास्ता निकलता है।क्युकी अन्य राजनैतिक दलों मे परिवारवाद,सूटेबिलिटी को बढ़ावा दिया जाता है ।इस अवसर पर पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़ ने कहा आप और कांग्रस को नकार ग्रामीण इलाको मे भी भाजपा के समर्थन मे लोग खुलकर आना शुरू हो गये है ।क्युकी हर पंजाबी को यकीन हो गया है की अब उनकी सुरक्षा सुविधा को यक़ीनी सिर्फ़ भाजपा बना सकती है।इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कैंट विधानसभा की सभी करीब 50 पंचायतों समेत करीब 90 ग्रामीण बूथो मे भाजपा तेजी से मजबूत हो रही है।इस बैठक मे मंडल प्रधान सागर जॉर्ज ने सभी कार्यक्रताओ का धन्यवाद कर सबको यकीन दिलाया की हर बूथ पर हर घर को भाजपा से जोड़ेंगे।इस मौके पर जंडियाला के पंच सुरेंद्र मेहन,चित्यानी से हरबिलास,गुरदेव कौर,दर्शना देवी,लखनपाल के सरपंच रमन लखनपाल,टोनी मांन,अमित भट्टी,अजय पियवाल(अजय फ्लावर),करण सिंह,सुमित शर्मा ,जसवीर जस्सी,सरबजीत कौर,गुरमीत लाल,जोगिंदर सिंह बाठ,   जिया लाल,संदीप दादुआल,भूपेंद्र कुमार,राजविंदर धालीवाल,रजनीश कुमार,हनी सपरा,प्रमोद कुमार,कमल गोगना,दविंदर कुमार आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाजिर थे।

*कैप्शन-कैंट विधानसभा जंडियाला मे बैठक के दौरान रमन पब्बी,सरबजीत मक्कड़,अशोक सरीन हिक्की,सागर जॉर्ज,दर्शन भगत,जस जोहल,नरेश वालिया,सुरेंद्र मेहन एवं अन्य कार्यकर्ता* 

(*दूसरे चित्र मे) बैठक मे बैठे भाजपा वर्कर ।*

*(*तीसरे चित्र मे*)
*दिल्ली मे भाजपा की प्रचंड जीत जंडियाला मे लड्डू बाटते भाजपा कार्यकर्ता **।


111

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 156084