Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

दिल्ली फतेह पर जालंधर भाजपा ने पटाके फोड़ लड्डू बांट जश्न मनाया*

*आप की झूठ की दुकान पर मोदी मॉडल के विकास और विश्वास की जीत-- सुशील शर्मा*

जालंधर आज तिथि 08 फरबरी (सोनू बाई) ;  दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनाव में प्रचंड और ऐतिहासिक जीत होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता मे जिला भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में कार्यकर्ताओं ने खूब पटाके फोड़,लड्डू और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों के साथ आतिशबाजी भी की।इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,वरिष्ठ भाजपा नेत्री कर्मजीत कौर चौधरी,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,सरबजीत सिंह मक्कड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,अमरजीत सिंह गोल्डी,राजेश कपूर शामिल हुए।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने जिला पदाधिकारीयों और कार्यकताओं और भाजपा समर्थको के साथ भाजपा की जीत की खुशी मनाई। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पूरे देश में हुए विकास को देखते हुए दिल्ली की जनता ने भाजपा को वोट किया है।उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत बताती है कि जनता का मोदी पर भरोसा हर रोज और मजबूत हो रहा है।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप को नाकार कर मोदी जी के विकास मॉडल और विश्वास पर भाजपा को वोट देकर जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने पूरे देश में होते विकास को देखते हुए दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार के लिए पार्टी को भारी मतदान कर और प्रचंड बहुमत देकर विपक्षी दलों की बोलती बंद करा दी है।उन्होंने कहा कि इतना बड़ा जनादेश इस बात का गवाह है की वोटर झूठे दावों के बदले काम करने वालों में भरोसा रखते है।इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र की जीत है।इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि जीत का श्रेय दिल्ली की जनता को ज्यादा जाता है जिन्होंने प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को सत्ता में आने का मौका दिया।उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश ने साबित कर दिया कि पूरे देश के लिए और दिल्ली के लिए भी भाजपा ही उपयोगी हैं।इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में किए गए चहुंमुखी विकास को देखते हुए पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है।इस मौके शीतल अंगुराल ने कहा कि यह जीत पूरे देश में मोदी जी द्वारा किए गए सुशासन, बेहतरीन न्याय प्रणाली,विकास और विश्वास की जीत है।इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी,किशन लाल शर्मा,ज़िला प्रवक्ता सन्नी शर्मा,डिंपी लुभाना,ज़िला ऑफिस सचिव योगेश मल्होत्रा, विपन सभ्रवाल,अशोक चड्डा,अभी लोच, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार,पंकज जुल्का,प्रमोद कश्यप,मनोज अग्रवाल, मयंक व्यास,अनुज शारदा आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


61

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147465