Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

27 साल बाद दिल्ली विजय की अब 2027 को पंजाब फतेह करेगी भाजपा-अशोक सरीन हिक्की* 

आम आदमी पार्टी केजरीवाल के झूठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के विकास विशवास की जीत हुई : अशोक सरीन 

जालंधर 8 फरवरी (सोनू बाई) : दिल्ली मे भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा जालंधर शहरी के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने दिल्ली के सभी वोटरों का धन्यवाद कर बोला आम आदमी पार्टी केजरीवाल के झूठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के विकास विशवास की जीत हुई है।क्योंकि भाजपा कभी जनता से झूठ नही बोलती है।सरीन ने कहा भाजपा कार्यकर्ता के निस्वार्थ सेवा समर्पण के चलते 27 साल बाद दिल्ली विजय की अब 2027 को पंजाब फतेह करेगी भाजपा। जिसके लिए पंजाब के सभी कार्यकर्ताओं को व्यापारी, नौजवान, किसान, दुकानदार, उद्योगपति, सरकारी कर्मचारी खुलकर समर्थन मे बोल रहे है कि पंजाब को नशा तस्करी, गुंडागर्दी, फिरौती और धक्केशाही से यू. पी की योगी सरकार की तरह साफ कर हरियाणा, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश,राजस्थान, महाराष्ट्र एवं अन्य भाजपा शासित राज्यों की तरह अमन, शांति, तरक्की के रास्ते लेकर जायेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233835

Share this Post