Sun, 03 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

*भाजपा जिला जालंधर के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू किया कार्यशाला का आयोजन* 

आम आदमी पार्टी का तख्त ताज बदल भाजपा पंजाब की तस्वीर बदलेगी-श्वेत मलिक*

 *19 से 21 फरवरी तक मंडल प्रधान और 25 से 27 तक जिला भाजपा प्रधान बनेगा* 

जालंधर 7 फरवरी (सोनू bai) : आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला जालंधर (शहरी) के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया का बिगुल बज गया।जिसके तहत आज पहली जिला कार्यशाला का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया।जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जालंधर शहरी के चुनाव अधिकारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ,सह-चुनाव अधिकारी रमन पब्बी ,सुभाष सूद  विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू,पूर्व विधायक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी ,पूर्व विधायक मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चन्द्र ,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ,सरबजीत मक्कड़ ,जगबीर बराड़ ,श्रीमती करमजीत कौर चौधरी ,महामंत्री राजेश कपूर ,अमरजीत सिंह गोल्डी ,अशोक सरीन हिक्की  समेत सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल चुनावो के इंचार्ज और सहयोगी भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए । भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। गत 5 फरवरी से कार्यशालाएं चल रही हैं, जो 13 फरवरी तक चलेंगी। उसके बाद चुनाव शुरु हो जाएंगे। पहले बूथ कमेटियों के चुनाव होंगे। फिर मंडल अध्यक्षों के और फिर जिला अध्यक्ष का चुनाव होगे। भाजपा के जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए हाईकमान द्वारा  कार्यक्रम की सूची भेज दी गई है उसके उपरांत से चुनाव अधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,एवं सुभाष सूद ने आए हुए सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं मंडलों के चुनाव इंचार्ज को कार्यक्रम सूची के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि 5 फरवरी से 7 फरवरी तक जिला स्तर की कार्यशाला हर जिले मे समाप्त हो गई है। अब 9 फरवरी से 13 फरवरी तक मंडल स्तर की कार्यशाला होगी। इसके बाद 14 फरवरी से 18 फरवरी तक बूथ कमेटियों का गठन होगा। बाद में 19 से 21 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे और 25 से 27 फरवरी तक जिला अध्यक्षों के चुनाव करवाए जाएंगे। इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जालंधर के चुनाव अधिकारी पूर्व सांसद श्वेत मलिक ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि आप सब की इन संगठनात्मक चुनावो में आपकी सहभागिता पूर्ण रूप से होनी चाहिए क्योंकि 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक है और हम सबको अपनी पूर्ण सहभागिता के साथ इस नए संगठन का गठन करना होगा ताकि आने वाले विधानसभा चुनावो में आम आदमी पार्टी का तख्त ताज बदलकर भाजपा पंजाब की तस्वीर बदल सके और एक नया खुशहाल पंजाब बना सके। इसलिए संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेवारी लेना पार्टी विचारधारा से जुड़े हर कार्यकर्ता का अधिकार। इसीलिए चुनाव प्रक्रिया मे किसी भी स्तर पर योग्य कार्यकर्ता को दी जायेगी। जिसके लिए हम सब का फर्ज होगा कि चुनाव प्रकिया मे कोई भी कार्यकर्ता से संपर्क करने मे कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। जिसके लिए हर स्तर के चुनाव अधिकारियों की नैतिक जिम्मेवारी है। जिस पर हम सबको मिलकर चुनावों में लगना है।इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व जिला प्रधान रवि महेंद्रू ,पूर्व पदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्नी शर्मा,पार्षद पति भगवंत प्रभाकर,पार्षद राजीव ढींगरा,अजय भारद्वाज ,किशनलाल शर्मा, तरुण छाबड़ा, श्याम शर्मा, अनुज शारदा, चंदन रखेजा ,राम लुभाया, अंकुर रति, राजू मागो, दीवान अमित अरोड़ा, अमरजीत सिंह अमरी, राकेश गोयल, मनोज अग्रवाल, दविंदर कालिया, दविंदर भारद्वाज, दर्शन भगत, अश्विनी भंडारी, मनीष विज, श्याम शर्मा, अश्विनी अटवाल,अमित भाटिया, हितेश सियाल, योगेश मल्होत्रा, सनी शर्मा ,डिंपी लुभाना, दिनेश मल्होत्रा, मयंक व्यास, ऋषि बहल, सुनील चोपड़ा, अजय ठाकुर, अनिल ठाकुर, मोहित त्रेहन,मास्टर फिरोज, संदीप कुमार,राजेश कुमार मल्होत्रा ,कुलवंत शर्मा ,आशीष सहगल, गुरमीत सिंह, संदीप कुमार, शीतिज ढल्ल, कुणाल शर्मा, मनीष बल, आशीष सहगल,बलराज बंधन, शिव दर्शन अभी, राहुल जमवाल, कुलदीप मानक ,जॉर्ज सागर,बृजेश शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित थे|


69

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 156076