Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जगदीश समराय एवं पूर्व पार्षद राजीव ओंकार टिक्का ने स्थानीय निकाय मंत्री डॉ रवजोत सिंह एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत से मुलाकात कर उठाए नगर निगम के मुद्दे। 

जालंधर  3 फरवरी  (सोनू बाई) :  : पूर्व पार्षद एवं दलित नेता जगदीश समराय एवं पूर्व पार्षद राजीव ओंकार टिक्का ने स्थानीय निकाय मंत्री डॉ रवजोत सिंह एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत से मुलाकात कर उठाए नगर निगम के मुद्दे। 
जगदीश  समराय ने डॉ रवजोत सिंह को बताया कि नगर निगम में मुलाजिमों की बेहद कमी है, जिनके बिना शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़े की लिफ्टिंग, सिवरेज की सफाई संभव ही नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि पिछले 20-25 वर्षों से मुलाजिमों की पक्की भर्ती नहीं हुई, वहीं सैंकड़ों कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं तो आने वाले कुछ महीनों में कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मैन पावर के बिना तो कोई  काम संभव हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि ठेका प्रथा बंद कर कर्मचारियों की भर्ती की जाएं ताकि शहर को फिर से सुंदर शहरों में शामिल करवाया जा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम के पास ना तो अपनी पुरी मशीनरी है मशीनरी और खरीदने की जरूरत है , इनकी कमी भी शहर को साफ-सुथरा शहर बनाने में बड़े विघ्न का काम कर रही है। उन्होंने स्थानीय निकाय मंत्री डॉ रवजोत सिंह से मांग करते हुए कहा कि जितनी जल्दी हो सके नगर निगम के मुलाजिमों की भर्ती की जाएं तथा जरुरत अनुसार मशीनरी की  जल्द खरीद की जाएं।
वहीं  पूर्व पार्षद राजीव ओंकार टिक्का ने कहा कि शहर की सुंदरता के लिए शहर की पार्कों का खुबसूरत होना अति आवश्यक है, इसके लिए मालियों की भर्ती की जाएं ताकि पार्कों का सौंदर्यीकरण सड़कों पर पेड़ों की तथा रख रखाव अच्छे ढंग से हो सके। 
दोनों मंत्रियों ने दोनों पूर्व पार्षदों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि जितनी जल्दी हो सकेगा उनकी एक एक बात पर काम किया जाएगा ताकि जालंधर को फिर से खुबसूरत बनाया जा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233836

Share this Post