Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

5 फरवरी को पटना आ रहे हैं राहुल गांधी, स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के जयंती समारोह में होंगे शामिल

*एसके मेमोरियल में 5 फरवरी को स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के जयंती में शामिल होंगे राहुल गांधी*

*स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के 130वीं जयंती में 5 फरवरी को पटना में शामिल होंगे नेता विपक्ष राहुल गांधी: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*


पटना. सोमवार, 03 फरवरी, 2025 (सोनू वाई) : देश के नेता विपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 5 फरवरी को एस के मेमोरियल हॉल में स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के 130वीं जन्म जयंती में शामिल होने पटना आ रहे हैं।

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि सारण के गड़खा निवासी स्वतंत्रता सेनानी बिहार की अंतरिम सरकार में चार कैबिनेट मंत्रियों में से एक रहें थे।  महात्मा गांधी के आंदोलनों से प्रभावित होकर स्व जगलाल चौधरी ने कलकता मेडिकल कॉलेज में  अंतिम वर्ष के छात्र होने के बावजूद अपनी पढ़ाई छोड़ दी और स्वतंत्रता आंदोलन में खुद पड़े। इनके बड़े पुत्र ने भी देश की आजादी की लड़ाई में महती भूमिका निभाई। 11 अगस्त 1942 को इनके बड़े पुत्र इंद्रदेव चौधरी सचिवालय पर झंडा फहराने के आंदोलन में शामिल रहें जिसके बाद अंग्रेजों के निशाने पर आ गए और वें भूमिगत हो गए थे। तब अंग्रेजों ने दरिंदगी से उनको सारण जिले में गिरफ्तार करने के दौरान गोली मार दी थी जिससे घायल होने के बाद 11 दिनों तक संघर्ष करते हुए वें शहीद हो गए। जब इनका शव 40 वर्षों की सजा काट रहें स्व. जगलाल चौधरी के पास लाया गया तो इन्होंने कहा कि मेरा बेटा धन्य हो गया जो देश के काम आया, इसका जीवन भारत मां के काम आ गया। स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी को "बिहार के गांधी" की उपाधि मिली थी।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में 5 फरवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे देश के नेता विपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पटना में जयंती समारोह को संबोधित करेंगे और स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के स्मृति में सम्मान समारोह में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार चौधरी होंगे जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेसजन शामिल होंगे।
 
राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस


86

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147466