Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र की 103 वीं जयन्ती मनायी गयी ।

पटना 2 फरवरी, 2025 (सोनू वाई) : आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र की 103 वीं जयन्ती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल ने किया ।

इस अवसर पर लाल बाबू लाल ने कहा कि ललित बाबू विकास पुरूष थे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के सदस्य के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता से पहले उपेक्षित कोशी एवं मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये अनेक कार्यक्रम चलाये। ललित बाबू के प्रयास से मिथिला पेंटिंग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति और स्थान मिला। रेल एवं सड़क मार्ग के विकास के लिये ललित बाबू ने कोशी एवं मिथिलांचल क्षेत्र में कई योजनाएँ कार्यान्वित कीं।  आज कृतज्ञ राष्ट्र, ललित बाबू के योगदान को स्मरण कर, उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।

इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा , कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा , मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़ , प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष डॉ संजय यादव, उदय शंकर पटेल, राज किशोर सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, राहुल मिश्रा एवं अन्य उपस्थित नेताओं ने भी ललित बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजेश राठौड़
चैयरमेन मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस
9430438222

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233836

Share this Post