Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री ने जालंधर के भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ की बैठक*

2027 विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ पंजाब में बनायेगी सरकार--श्रीनिवासलु

जालंधर आज तिथि 01 फरबरी   (सोनू बाई) : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों की अहम बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई।जिसमें विशेष रूप से प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री श्रीनिवासलु,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,पूर्व सांसद सुशील रिंकू,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,सरबजीत मक्कड़ और जगबीर बराड,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर और अमरजीत गोल्डी,पंजाब भाजपा मीडिया को-इंचार्ज ध्रुव वधवा,पंजाब स्पोर्ट्स सैल कन्वीनर सन्नी शर्मा,जिला भाजपा स्पोक्समैन सन्नी शर्मा उपस्थित हुए। इस अवसर पर श्रीनिवासलु जी ने सभी जालंधरवासियों को भाजपा में विश्वास जताने और 19 सीटें पर विजय परचम लहराने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को मुबारकबाद दी और कहा कि आप सभी की अटूट मेहनत और पार्टी के बढ़ते जनादार से 2027 में भाजपा पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग भाजपा में अपना भविष्य सुरक्षित देख रहे है और आने वाले समय में पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।इस अवसर पर नार्थ विधानसभा से पार्षद गुरदीप फौजी,रिंपी प्रभाकर,रवि कुमार,केंद्रीय विधानसभा से मनजीत कौर,मीनू ढंड,राजीव ढींगरा,वेस्ट विधानसभा से पार्षद तरविंदर सोई,चरनजीत कौर संधा,पार्षद रानी देवी के पति अजय कुमार बब्बल,मनजीत सिंह टीटू,रानी भगत,ज्योति लोच,शोभा मिनिया,कैंट विधानसभा से पार्षद प्रोफेसर कंवर सरताज, शिवम् शर्मा,पार्षद पति अश्वनी ढंड,जगजीत सिंह,भगवंत प्रभाकर,दर्शन लाल भगत,अमित सिंह संधा,कृष्ण मीनिया आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233836

Share this Post