Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आम बजट व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने पर केंद्रित --सुशील शर्मा*

*वर्तमान बजट देश में गरीबी खत्म करने,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती व्यापक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर--सुशील शर्मा

जालंधर आज तिथि 01 फ़रवरी (सोनू बाई ) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर ज़िला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि इस वार के आम बजट ने करोड़ों लोगों को खुश कर दिया है।उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति सही रास्ते पर है और मोदी सरकार का इस बजट में फोकस गरीब, महिलाओं, किसानों और युवाओं पर है। उन्होंने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट 2025-26 में कराधान, शहरी विकास, खनन, वित्तीय क्षेत्र, बिजली और नियामकीय ढांचा क्षेत्रों में सुधारों की शुरुआत की गई।उन्होंने कहा कि इस बजट में इस बार भारत में गरीबी खत्म होगी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी,उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती व्यापक स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी।उन्होंने कहा कि सरकार सूक्ष्म,लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए लोन गारंटी कवर बढ़ाएगी,टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की आमदनी वालों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा,किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए ब्याज सहायता योजना की सीमा पांच लाख रुपये करने की घोषणा,प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की घोषणा,बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत किया गया,तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर केंद्रों की स्थापना की सुविधा,भारत को दुनियाभर में खिलौनों का हब बनाया जायेगा,मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 10,000 अतिरिक्त सीट जोड़ी जाएंगी,उभरते उद्यमियों के वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप के लिए फंड ऑफ फंड्स योजना,सरकार राज्यों के साथ मिलकर शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों का विकास करने के लिए मुद्रा ऋण की उपलब्धता होगी। सुशील शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के इस बार के बजट में आर्थिक क्षेत्रों के विकास के पथ पर सभी को एक साथ लेकर चलने पर ध्यान दिया गया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट आम नागरिकों के लिए सभी प्रकार के अवसरों को सुविधाजनक बनाना,विकास की गति को तेज करके व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने पर केंद्रित है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233836

Share this Post