Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जिला भाजपा ने 76वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया*

जालंधर 27 जनवरी (सोनू वाई) भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा जिला कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी भंडारी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह स्थानीय भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में मनाया गया ।इस अवसर पर झंडा फहराने की रस्म अदा की गई।इसके साथ राष्ट्रीय गान का उच्चारण हुआ तथा भारत माता की जय के नारों ने पूरे वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,पूर्व सीपीएस और प्रदेश उपाध्यक्ष के डी भंडारी,पूर्व सांसद सुशील रिंकु,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और सरबजीत सिंह मक्कड़, पार्षद राजीव ढींगरा,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन सुभाष सूद भी पहुंचे।इस अवसर पर अश्वनी भंडारी ने सभी को 76वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि हम सभी यहां इस पावन तिरंगे झंडे के नीचे भारतीय गणतंत्र दिवस का महोत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हर भारतवासी के लिए गर्व और सम्मान की बात है।इस अवसर पर राकेश राठौर ने सभी को 76वे गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि हर भारतीय हर्ष और उल्लास के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाता है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रणाली की राह तैयार करने वाला संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किए जाने की यह तारीख भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखती है। इस अवसर पर केडी भंडारी ने सभी देशवासियों को 76वे गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस,ये ऐसा पर्व हैं जो प्रत्येक देशवासी के लिए समान महत्व रखता हैं।उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्र हित में ज्यादा से ज्यादा सामाजिक कार्य करने चाहिए।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा कि आज हर नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हम भारतवासियों ने बेशुमार उपलब्धियां हासिल की हैं, आज इन्हीं उपलब्धियों का जश्न और उत्सव मनाने का दिन है। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनीष विज और अश्विन अटवाल,प्रदेश स्पोर्ट्स सैल अध्यक्ष सन्नी शर्मा, योगेश मल्होत्रा,किशन लाल शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी,रवि महेंद्रु, भगवंत प्रभाकर,अशोक चड्डा, मनोज अग्रवाल,अमित संधा आदि उपस्थित थे।।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233836

Share this Post