ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਵਿਖੇ ਡਰਾਈਵਰ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕ ਜੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਲੰਗਰ ਲਾਇਆ ।
पिम्स के डाक्टरों की टीम ने आंखों समेत अन्य बीमारियों का किया चेकअप
जरूरतमंद मरीजों को मौके पर दी गई फ्री में दवाईयां, आपरेशान भी मुफ्त में होगा
G2M जालंधर (विक्रांत मदान) 26 जनवरी 2025: पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू की देखरेख में आज बस्ती दानिशमंदा स्थित श्री गुरु रविदास नगर ें दरबार बाबा अहमद शाह में पिम्स द्वारा मुफ्त मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें आंखों और अन्य बीमारियों की मौके पर चेकअप के साथ साथ दवाई भी दी गई।
सुनीता रिंकू की देेखरेख में इस मुफ्त मैडिकल कैंप में शुगर टेस्ट, बीपी और सामान्य बीमारियों की मौके पर जांच की गई। इस दौरान मौके पर मुफ्त में दवाईयां उपलब्ध करवाई गई। पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू ने बताया कि जिन लोगों की जांच हुई है, अगर आपरेशन की जरूरत पड़ी तो पिम्स में आपरेशन भी मुफ्त में करवाया जाएगा।
सुनीता रिंकू ने पिम्स के डाक्टरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि फ्री मेडिकल कैंप में डाक्टरों की टीम ने पूरा सहयोग किया। उन्होंने कहा कि पिम्स जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहता है।
इस मौके पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पार्षद ज्योति लोच, पार्षद मंजीत सिंह टीटू, पार्षद अजय बब्बल, पार्षद शोभा मीनिया, ओम प्रकाश, तरसेम थामा, जोगिंदर पाल बब्बी, अभि लोच, मधु प्रधान, यशपाल और काकू प्रधान कई लोग मौजूद हुए।





Comments
No comments yet.