Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नगर निगम की संयुक्त यूनियनों ने नगर निगम कमिश्नर श्री गौतम जैन जी का रवैइया यूनियनों के प्रति निराशाजनक वताया |

कमिश्नर श्री गौतम जैन के  रवैइया को  लेकर  यूनियनों ने सफाई  मजदूर  फेडरेशन के  दफ़्तर  में  मीटिंग  की |

जालंधर आज तिथि 07 जनवरी (सोनू बाई) : नगर निगम की संयुक्त यूनियनों की एक बिशेष मीटिंग सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब के कार्यालया में की गई। इस अवसर पर सभी यूनियनों ने नगर निगम कमिश्नर श्री गौतम जैन जी का रवैइया यूनियनों के प्रति निराशाजनक होने पर विचार बिमर्श किया गया । यूनियन के प्रधान अनिल सभरवाल ने बताया की नगर निगम की बर्कशाप में रिटायर्ड हुए कर्मचारीयों की गाड़ियों को लिखित आडर किए बिना दुसरी यूनियन के ड्राइवरों की गाड़ियों में तेल डलवा दिया जाता है। रोष युक्त नगर निगम के ड्राइवरों को सीनियरता सूची का हवाला देकर टाल दिया जाता रहा है। इसी करण से नगर निगम ड्राइवर एन्ड जै.सी.बी ऑपरेटर यूनियन ने शहर के डम्पों से कुड़ा नही उठाया। आज नगर निगम कमिश्नर ने यूनियन के नुमाईन्दगो से मीटिंग की और उन्हें अश्वाशन दिया की दो दिन में सीनियरता सूची बनाकर रिटायर्ड हुए ड्राइवरों के स्थान पर सीनियर ड्राइवरों को गाड़िया दे दी जाएगी। यूनियन ने भी कमिश्नर की सहमति से दोपहर के बाद  गाड़िया चला दी। मीटिंग में शामिल यूनियन नेताओं में सन्नी सहोता,शाम लाल गिल,सन्नी सेठी,छोटा राजू,गौरव गिल, अरविन्द्र बासु,करण थापर,शादी लाल,अनुप कुमार,जोन्नी,जुगल किशोर,प्रदीप कुमार,मंजीत, संजीव,रंजीत सिंह आदि शामिल हुए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233827

Share this Post