Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

"बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को गांव-गांव में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे बसपा वर्कर"

 

नगर निगम चुनाव मजबूती से लड़ेगी बसपा : डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी

 

प्रदेश स्तरीय बैठक में डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी व विपुल कुमार ने संगठन के कामकाज की समीक्षा की

 

G2M जालंधर (विक्रांत मदान) 5 दिसंबर 2024 : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि पंजाब भर में बसपा वर्कर परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सभी वर्करों को गांव-गांव में इस संबंधी श्रद्धांजलि समागम करने के लिए कहा गया है, ताकि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के समानता, भाईचारे व स्वतंत्रता संबंधी विचारों को आम लोगों तक पहुंचाया जा सके।

डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भाईचारे पर जोर दिया, जिसकी आज भी बहुत जरूरत है। इसके अतिरिक्त उन्होंने नए भारत के निर्माण के लिए भी विचार दिए हैं, जिन्हें सभी को अपनाना चाहिए। बसपा प्रदेश प्रभारी विपुल कुमार व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने आज 5 दिसंबर को पार्टी के जालंधर स्थित प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर संबंधी यह विचार पार्टी केडर के सामने रखे और सभी जिलों के संगठन के कामकाज की समीक्षा भी की। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी नेताओं से कहा कि वे गांव-गांव में बसपा के संगठन का निर्माण करें, ताकि पार्टी पंजाब भर में मजबूत होकर प्रदेश के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ सके।

डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि बसपा वर्करों में बहुत उत्साह है और आने वाले दिनों में पार्टी की ओर से और भी बड़े समागम किए जाएंगे। बसपा पंजाब के लोगों को एक अच्छा विकल्प देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी मजबूती से हिस्सा लेगी। इस मौके पर बसपा के प्रदेश उपप्रधान अजीत सिंह भैणी व अन्य नेता भी मौजूद थे।


93

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147181